टाटा पंच माइक्रो एसयूवी को मिलेंगे मल्टी ड्राइव मोड और टेरेन मोड

भारत में टाटा पंच सबसे सुरक्षित छोटी कार हो सकती है और इसकी 1.2-लीटर एनए पेट्रोल इंजन और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होने की उम्मीद है

टाटा मोटर्स भारत में अपनी माइक्रो एसयूवी टाटा पंच को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब ब्रांड ने एक बार फिर से अपनी इस आगामी कार के टीजर को जारी किया है। इस टीज़र में टाटा का दावा है कि पंच को ढ़ेर सारे फ़ीचर्स से लैस किया जाएगा, जिनमें कई ऐसे होंगे, जो सेगमेंट-फर्स्ट होंगे। कंपनी का दावा है कि पंच किसी भी इलाके में चलने में सक्षम होगी।

टाटा के इस टीज़र का दावा है कि टाटा पंच को कई ड्राइव मोड और टेरेन मोड के साथ पेश किया जाएगा, जो कि आमतौर पर कॉम्पैक्ट या सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में देखे जाते हैं, लेकिन इस फीचर्स को छोटी कारों के साथ पेश नहीं किया जाता है। अपने पिछले टीजर में भी टाटा ने दावा किया था कि टाटा पंच भारत की सड़कों पर आने वाली सबसे सुरक्षित छोटी कार होगी।

टीज़र में दावा किया गया था कि पंच माइक्रो-एसयूवी कई सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी, हालांकि यह नहीं बताया गया है कि कार को किस तरह की सुरक्षा तकनीक प्रदान की जाएगी। टाटा पंच एक बोल्ड लुक वाली कार होगी, जिसका रियर काफी बोल्ड होगा और फ्रंट लुक काफी हद तक हैरियर एसयूवी से प्रेरित है। इसका विजुअल प्रोफाइल भी काफी हद तक एसयूवी जैसा है, हालांकि इसके आकार अपेक्षाकृत छोटे हैं।

tata punch-5पंच को हैरियर जैसी एलईडी डीआरएल यूनिट के साथ बड़ा बोनट डिजाइन और एक स्पष्ट ग्रिल इसे बोल्ड लुक देता है, तो वहीं इसमें चंकी लोअर सेक्शन है, जिसमें स्किड प्लेट्स के बजाय एक बड़ा ब्लैक क्लैडिंग है, जो टेललाइट्स के एक सेट से घिरा हुआ है। रियर में इसे एरो-शेप्ड रैप-अराउंड टेललाइट्स मिलेगा और इसका अलॉय व्हील डिज़ाइन काफी आकर्षक है, जिसके व्हील आर्चिज तंग सड़कों से निपटने में मदद कर सकते हैं।

टाटा मोटर्स ने पंच माइक्रो एसयूवी को केबिन में भी सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई है, जो कि कई आधुनिक तकनीकों और डिजाइन भाषा के साथ खुद को दूसरों से अलग करेगा। इसे ब्रांड के एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर (ALFA-ARC) पर विकसित किया जा रहा है, जो कि प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की तरह इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का पालन करता है।tata punch-3पावर देने के लिए पंच को 1.2-लीटर पेट्रोल और टर्बो इंजन दिया जाएगा, जिसमे 86 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क विकसित करता है और टर्बो यूनिट 110 पीएस की पावर और 140 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में पांच-स्पीड मैनुअल और पांच-स्पीड एएमटी शामिल होगा। पंच को 5 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए की शुरूआती कीमत पर पेश किया जा सकता है, जिसका मुकाबला मारूति सुजुकी इग्निस, महिन्द्रा केयूवी100 और मारूति एस-प्रेसो जैसी कारों से होगा।