टाटा पंच को अगले साल की शुरुआत में मिलेगा नया टर्बो-पेट्रोल इंजन

टाटा मोटर्स अपनी पंच माइक्रो एसयूवी में 1.2-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन -3 पेट्रोल इंजन विकल्प जोड़ने की योजना बना रही है, जो कि इस पेशकश को और भी खास बनाने में मदद करेगी

टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी माइक्रो एसयूवी टाटा पंच को लॉन्च किया है, जो कि प्योर, एडवेंचर, एक्म्प्लिश्ड और क्रिएटिव के साथ चार ग्रेड में उपलब्ध है। इस कार की कीमत 5.49 लाख रूपए से लेकर 9.09 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रूपए तक तय की गई है। कंपनी प्रत्येक ग्रेड को एक वैकल्पिक पैक के साथ पेश कर रही है, जबकि टॉप-स्पेक क्रिएटिव ट्रिम को वैकल्पिक iRA कनेक्टेड कार तकनीक के साथ पेश किया गया है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो टाटा मोटर्स अगले साल फरवरी या मार्च में पंच रेंज में 1.2-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन -3 पेट्रोल इंजन विकल्प जोड़ने की योजना बना रही है। यह वही इंजन होगा जो अल्ट्रोज़ आई-टर्बो (110 पीएस/140 एनएम) में ड्यूटी करता है और इसे एम्प्प्लिश्ड और क्रिएटिव ग्रेड के साथ पेश किय़ा जा सकता है।

वर्तमान में टाटा पंच केवल 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, इनलाइन-3 पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 86 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स शामिल है। इसे निष्क्रिय स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी मिलता है और ड्राइविंग मोड (इको और सिटी) भी उपलब्ध हैं।Tata Punchबता दें कि पंच के 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल एडिशन की अटकलें काफी लंबे समय से चल रही थी। हालांकि टाटा ने लॉन्च के वक्त इसे सुरक्षित रखने का फैसला किया और लॉन्च के समय केवल सिंगल-इंजन विकल्प की पेशकश की। कंपनी का कहना है कि इन दिनों बहुत सारे नए कार खरीददार खरीददारी को लेकर उत्साहित हैं और पंच में एक नए इंजन को जोड़ा जाना निश्चित रूप से इसे और भी आकर्षक पेशकश बनाने में मदद करेगा।

पंच भारत में सबसे खूबसूरत बजट कारों में से एक है। इसमें टाटा हैरियर से प्रेरित फ्रंट फेसिया, बॉक्सी साइड-प्रोफाइल, डुअल-टोन अलॉय व्हील और स्पोर्टी दिखने वाला रियर सेक्शन है। इसमें फॉक्स रूफ रेल्स की एक जोड़ी है, साथ ही नीचे की तरफ ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग है, जो इसे मजबूत अपील देने में मदद करता है।Tata Punchटाटा की माइक्रो-एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी भविष्य में पेश किया जाएगा। पंच ईवी में ब्रांड का ज़िपट्रॉन की हाई-वोल्टेज तकनीक होगी। यह तकनीक पहले से ही नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी पर उपलब्ध है। वर्तमान में पंच भारतीय बाजार में उपलब्ध ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार पाने वाली सबसे सुरक्षित चुनिंदा कारों में से एक है। कंपनी जल्द ही देश में टियागो के सीएनजी वर्जन को भी लॉन्च कर सकती है।