
भारतीय बाजार में टाटा पंच EV फेसलिफ्ट को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसमें अपडेटेड डिज़ाइन के साथ नए फीचर्स मिलेंगे
टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच EV फेसलिफ्ट के लॉन्च से पहले इसके एक्सटीरियर डिजाइन का खुलासा कर दिया है। नए फेसलिफ्ट मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है। फ्रंट प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
अब ग्रिल को पूरी तरह क्लोज्ड-ऑफ डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक साफ और प्रीमियम EV अपील देता है। इस बार टाटा ने हेडलाइट्स को जोड़ने वाली काले रंग की पट्टी को नए मॉडल से हटा दिया गया है। इसके अलावा, फ्रंट बंपर के निचले हिस्से में मौजूद स्कफ प्लेट को भी हल्का रीडिजाइन किया गया है, जिससे SUV का फ्रंट और ज्यादा फ्रेश और दमदार दिखता है।
पंच EV फेसलिफ्ट में नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जिनका डिजाइन टाटा नेक्सॉन EV से प्रेरित है। इसके साथ ही टाटा ने नया येलो कलर ऑप्शन भी पेश किया है। यह नया रंग ब्लैक रूफ के साथ आएगा, जिससे कार को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक पंच EV फेसलिफ्ट के रियर डिजाइन और इंटीरियर की तस्वीरें जारी नहीं की हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसमें कनेक्टेड LED टेल-लैंप दिए जाएंगे, जैसा कि पंच पेट्रोल में देखने को मिलता है।

इंटीरियर में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन टाटा इसमें Nexon EV से लिया गया 12.3-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दे सकती है, जो नए सॉफ्टवेयर के साथ आएगा। इसके अलावा, मौजूदा फीचर्स जैसे 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एम्बिएंट लाइटिंग को बरकरार रखा जाएगा।
सुरक्षा के लिहाज से पंच EV फेसलिफ्ट में लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह पंच EV को अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक SUVs में से एक बना देगा। पंच EV फेसलिफ्ट के बैटरी और मोटर ऑप्शन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह पहले की तरह 25kWh और 35kWh बैटरी पैक के साथ आएगी, जिनकी ARAI-क्लेम्ड रेंज क्रमशः 265 किमी और 365 किमी होगी।

25kWh वेरिएंट 82 एचपी की पावर और 114 NM का टॉर्क देता है, जबकि 35kWh वेरिएंट 122 एचपी की पावर और 190 NM का टॉर्क जनरेट करता है। नई टाटा पंच EV फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है। वर्तमान में पंच EV की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।