टाटा पंच सीएनजी को भारतीय बाजार में जल्द ही ट्विन सिलेंडर तकनीक और सनरूफ के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है
भारतीय कार बाजार में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट काफी उभर रहा है और इस सेगमेंट में टाटा पंच ने काफी अच्छी लोकप्रियता हासिल की है। इस सेगमेंट में टाटा पंच ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। टाटा पंच अपने लॉन्च के बाद से ही टाटा मोटर्स के लिए विक्रेता रही है। जून 2023 में इसकी 11 हजार यूनिट की बिक्री हुई थी और ये देश की 8वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। वहीं दूसरी ओर सिट्रोएन C3 और हुंडई एक्सटर भी टाटा पंच की तरह अपनी पहचान बना रहे हैं।
हाल ही में हुंडई ने अपनी नवीनतम पेशकश एक्सटर को सीएनजी इंधन विकल्प के साथ पेश किया है और इसे टक्कर देने के लिए टाटा पंच भी ट्विन सिलेंडर तकनीक के साथ भारतीय बाजार में जल्द ही एंट्री मारने वाली है। हाल ही में समने आई जानकारी के मुताबिक पंच सीएनजी में भी इलेक्ट्रिक सनरूफ भी ऑफर किया जाएगा।
टाटा मोटर्स लंबे समय से जरूरत पड़ने पर अपने वाहनों में सनरूफ और सीएनजी देने की रणनीति लागू कर चुका है। यह रणनीति ब्रांड के लिए काफी अच्छी रही है और इसकी बदौलत कंपनी अच्छी बिक्री हासिल कर रही है। टाटा अल्ट्रोज़ सीएनजी के सनरूफ से लैस वेरिएंट ने भी कंपनी की बिक्री में इज़ाफ़ा किया है, क्योंकि पिछले महीने इसकी 7,250 यूनिट की बिक्री हुई है।

एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि पंच सीएनजी का उत्पादन शुरू हो चुका है। टाटा मोटर्स अल्ट्रोज की तरह इसमें भी ट्विन सिलेंडर लेआउट लागू कर रही है। ये लेआउट बूट में स्पेस नहीं घेरता है। पॉवरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया जायेगा, जो CNG किट से लैस होगा। पेट्रोल इंजन के साथ ये इंजन 87 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है।
वहीं सीएनजी के साथ यह इंजन 72 बीएचपी की पावर और 102 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसे एकमात्र 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, टाटा पंच के लगभग सभी वेरिएंट के साथ सीएनजी विकल्प पेश करेगी, हालांकि इसमें प्योर रिदम ट्रिम, प्योर, एडवेंचर, एडवेंचर रिदम, एक्म्प्लिश्ड और एक्म्प्लिश्ड डैजल शामिल नहीं हैं।

अल्ट्रोज टॉप-स्पेक ट्रिम के साथ भी इसी तरह का पैटर्न देखा गया है। टाटा पंच कैमो एडिशन के साथ सीएनजी की पेशकश नहीं कर रहा है। जिन लोगों को सनरूफ पसंद है, उनके लिए टाटा इसे एक्म्पलिश डैजल ट्रिम और उससे ऊपर के वेरिएंट के साथ पेश कर रहा है। केवल पेट्रोल और पेट्रोल+सीएनजी बाईफ्यूल वेरिएंट में एक सनरूफ मिलेगा, साथ ही एक्म्प्लिश्ड डैजल से ऊपर के सभी वेरिएंट में सनरूफ मिलेगा। अभी तक हुंडई एक्सटर ही सेगमेंट में एकमात्र ऐसी कार है, जो सनरूफ प्रदान करती है।