वित्त वर्ष 2025 में Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी, देखे टॉप 10 लिस्ट

वित्त वर्ष 2025 में टॉप 10 एसयूवी सूची में Tata Punch ने क्रेटा, ब्रेज़ा, फ्रोंक्स, स्कॉर्पियो और नेक्सन से आगे बढ़कर शीर्ष स्थान हासिल किया

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट सबसे पसंदीदा बना हुआ है, जिसमें कई नए नाम उभर रहे हैं और पुराने नाम मजबूत बने हुए हैं। इस मामले में टाटा पंच सबसे आगे है, जिसकी वित्त वर्ष 2025 में कुल 1.96 लाख यूनिट बिकीं हैं, जो कि वित्त वर्ष 2024 में बिकी 1.70 लाख यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत अधिक है।

हालांकि इस सेगमेंट में असली हलचल महिंद्रा की XUV 3X0 ने मचाई है, जिसने 82 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है, जो 53,962 यूनिट से बढ़कर लगभग एक लाख हो गई। यह मुख्य रूप से भारी अपडेट किए गए मॉडल के आने के कारण हुआ है। कंपनी आने वाले महीनो में XUV 3X0 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करेगी।

पंच के ठीक पीछे, हुंडई क्रेटा की मांग में उल्लेखनीय 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है और इसकी लगभग 1.95 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की गई है। मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा भी बहुत पीछे नहीं रही, जिसने 1.89 लाख यूनिट से ज़्यादा की बिक्री की और पिछले साल के मुक़ाबले 11 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है। यह एक अच्छा प्रदर्शन है जो कॉम्पैक्ट एसयूवी की निरंतर अपील को उजागर करता है।

hyundai creta SUV 1

RankTop 10 SUVs FY25 (YoY)FY2025FY2024
1Tata Punch (↑ 16%)1,96,5721,70,076
2Hyundai Creta (↑ 20%)1,94,8711,62,773
3Maruti Suzuki Brezza (↑ 11%)1,89,1631,69,897
4Maruti Suzuki Fronx (↑ 23%)1,66,2161,34,735
5Mahindra Scorpio (↑ 17%)1,64,8421,41,462
6Tata Nexon (↓ 5%)1,63,0881,71,697
7Maruti Suzuki Grand Vitara (↑ 2%)1,23,9461,21,169
8Hyundai Venue (↓ 8%)1,19,1131,28,897
9Kia Sonet (↑ 23%)99,80581,384
10Mahindra XUV 3X0 (↑ 82%)98,09153,962

लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी बढ़त को बनाए रखा, उसके बाद थार ने 30 प्रतिशत की छलांग लगाई, जो कि लाइफस्टाइल एसयूवी खरीदारों के बीच खासकर रॉक्स वेरिएंट के लॉन्च के बाद इसके बढ़ते ग्राहक आधार को दर्शाता है।

वहीं मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स की बिक्री में 23 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि हुई है और इसकी कुल 1.66 लाख यूनिट की बिक्री हुई है। दूसरी तरफ, टाटा नेक्सन की 5 प्रतिशत की मामूली गिरावट इस सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का संकेत देती है और इसकी वित्त वर्ष 2024 में 1,71,697 यूनिट के मुकाबले कुल 1,63,008 यूनिट की बिक्री हुई है।

2025 maruti grand vitara

वहीं ग्रैंड विटारा और वेन्यू ने भी शानदार बिक्री दर्ज की है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की कुल 1,23,946 यूनिट और वेन्यू की कुल 1,19,113 यूनिट की बिक्री हुई है। इस बीच, सोनेट कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री में 23 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और इसकी 99,805 यूनिट की बिक्री हुई है।