अप्रैल 2026 में टाटा पंच ने मारी बाजी, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी – देखें टॉप 10 लिस्ट

अप्रैल 2026 की टॉप 10 SUVs की सूची में टाटा पंच पहले स्थान पर रही, जबकि Fronx दूसरे स्थान पर रही

टॉप 10 एसयूवी की बिक्री में टाटा पंच पहले स्थान पर रही और इसकी 19,107 यूनिट्स बिकीं, जो अप्रैल 2025 की तुलना में 53 प्रतिशत ज्यादा है। पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक तीनों विकल्पों में उपलब्ध होने की वजह से पंच को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी Fronx रही, जिसकी 18,829 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल के मुकाबले 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

वहीं टाटा Nexon 18,126 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टाटा मोटर्स ने कल ही भारतीय बाजार में Nexon का नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च किया है। खास बात यह है कि अब पहली बार भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी में voice-assisted पैनोरैमिक सनरूफ दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि डीजल AMT वेरिएंट की कीमत 11.19 लाख रुपये तक जाती है।

वहीं टॉप 10 एसयूवी की सूची में हुंडई क्रेटा चौथे स्थान पर खिसक गई है। इसकी बिक्री 10 प्रतिशत घटकर 15,291 यूनिट्स रह गई। वहीं महिंद्रा स्कार्पियो 14,719 यूनिट्स के साथ सूची में पांचवें स्थान पर रही, लेकिन इसकी बिक्री में भी 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। महिंद्रा आने वाले महीनों में स्कार्पियो एन फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी।

Mahindra Scorpio N ADAS

RankModelApril 2026 SalesYoY
1Tata Punch19,107+53%
2Maruti Suzuki Fronx18,829+31%
3Tata Nexon18,126+17%
4Hyundai Creta15,291-10%
5Mahindra Scorpio14,719-5%
6Maruti Suzuki Brezza14,124-17%
7Maruti Suzuki Victoris13,701New
8Hyundai Venue12,420+56%
9Kia Seltos10,566+72%
10Kia Sonet10,537+31%

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की बिक्री में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इसकी बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 14,124 यूनिट्स रह गई। माना जा रहा है कि ग्राहक आने वाले फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे हैं। मारुति सुजुकी विक्टोरिस 13,701 यूनिट्स के साथ सातवें स्थान पर रही और शुरुआती महीनों में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

अप्रैल 2026 की SUV बिक्री रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चर्चा हुंडई वेन्यू की रही, जिसकी बिक्री साल-दर-साल 56 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 12,420 यूनिट्स तक पहुंच गई। नई जनरेशन मॉडल और 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिलने के बाद वेन्यू की मांग में बड़ा उछाल देखने को मिला।

New Hyundai Venue (17)

वहीं किआ सेल्टोस और किआ सोनेट क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर रहीं। सेल्टोस की बिक्री में 72 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोनेट की बिक्री 31 प्रतिशत बढ़ी है। आने वाले वर्षों में SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने वाली है, क्योंकि कई नए मॉडल लॉन्च होने की तैयारी में हैं।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...