अक्टूबर 2020 में Tata Motors की बिक्री – Tiago, Nexon, से Tigor तक

Tata Nexon

अक्टूबर 2020 में टाटा तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार निर्माता थी, जिसकी बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 23,600 यूनिट तक रही

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अक्टूबर 2020 में एक और शानदार प्रदर्शन किया है और कुल मिलाकर 23,600 यूनिट की बिक्री दर्ज की है। इस होमग्राउंड ऑटो प्रमपख ने 98 महीनों में पहली बार 23,000 यूनिट के आकड़े को पार किया है, जबकि पिछला रिकार्ड जुलाई 2012 में बनाया है।

कंपनी ने अपनी बिक्री में सालाना आधार पर 79 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है और मासिक बिक्री में 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। इस बिक्री के साथ ही टाटा मोटर्स टॉप 10 की लिस्ट में मारुति सुजुकी और हुंडई के बाद तीसरा स्थान बनाने में कामयाब रही है।

यहां ध्यान देना आवश्यक है कि अगस्त और सितंबर 2020 में, टाटा ने हर बार तीन अंकों की सालाना आधार पर वृद्धि पोस्ट दर्ज की है और इसमें नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी और अल्ट्रोज़ प्रीमियम हैचबैक ने टियागो को अक्टूबर 2020 में प्रशंसनीय वॉल्यूम बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर धकेल दिया है।

Tata Car Lineup

नेक्सन ने वर्ष 2019 में इसी अवधि के दौरान 4,438 यूनिट की बिक्री दर्ज की थी, जबकि अक्टूबर 2020 में यह संख्या 6,888 यूनिट की रही, जो कि सालाना आधार पर 55 फीसदी की बढ़ोतरी है। इसी तरह जनवरी 2020 में लॉन्च होने वाली टाटा अल्ट्रोज़ की 6,730 यूनिट बेची गई, जो कि जनवरी से लेकर अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।

भारत में टाटा अल्ट्रोज का मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और हुंडई i20 से है, जबकि टाटा टियागो (Tata Tiago) की बिक्री में भी सालाना आधार पर 11 फीसदी वृद्धि रही है, जो कि 6,083 यूनिट बेची गई है। इसके पहले 2019 में यह संख्या 5,460 यूनिट थी। लिस्ट में टाटा हैरियर (Tata Harrier) ने 91 की सबसे ज्यादा ग्रोथ दर्ज की है, जो कि पिछले साल के अक्टूबर 2019 के 1,258 यूनिट के मुकाबले 2,398 यूनिट रही।

Tata Harrier XT+ Sunroof-4

टाटा टिगोर (Tata Tigor) की 1,501 यूनिट को 30 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,152 यूनिट के मुकाबले बेची गई। आने वाले महीनों में अल्ट्रोज को एक नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है और हाल ही में बिक्री को और बढ़ावा देने के लिए डीजल वेरिएंट की कीमतें कम की गई है। भारत में अगले साल टाटा ग्रेविटास और एचबीएक्स के लॉन्च होने की उम्मीद है।