नवंबर 2025 में टॉप 10 कारों की सूची में Tata Nexon ने मारी बाज़ी, देखें लिस्ट

Tata Nexon
Pic Source: Mrs. Rita Biswas

नवंबर 2025 की टॉप 10 कारों की सूची में Tata Nexon सबसे आगे रही, जिसने मारुति सुजुकी डिज़ायर, स्विफ्ट और पंच को पीछे छोड़ा है

भारतीय बाजार में ग्राहकों की पहली पसंद SUVs बनी हुई है और ये बिक्री से साफ़ पता चलता है। हालांकि कुछ पुराने हैचबैक और सेडान मॉडल अपनी जगह बनाए हुए हैं। टाटा नेक्सन 22,434 यूनिट्स के साथ सूची में नंबर-1 पर रही और इसकी बिक्री में 46 फीसदी की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई है, जो नए मॉडल की लगातार बढ़ती मांग को दर्शाती है।

इसके पीछे दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी डिज़ायर रही, जिसने 21,082 यूनिट्स की बिक्री के साथ 79 फीसदी की बेहद मजबूत वृद्धि दर्ज की है। नए डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर वाली नई जनरेशन डिज़ायर को ग्राहकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। तीसरे स्थान पर रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने 19,733 यूनिट्स बेचीं, जो 34 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ इसे देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक बनाए रखती है।

चौथे नंबर पर टाटा की पंच रही, जिसने 18,753 यूनिट्स दर्ज कीं और सालाना आधार पर 21 फीसदी की वृद्धि दिखाई। पाँचवें स्थान पर ह्युंडई क्रेटा रही, जिसने 17,344 यूनिट्स की बिक्री की और 12 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद क्रेटा का फीचर-पैक्ड नेचर, इंजन विकल्प और ब्रांड ट्रस्ट इसे लगातार मजबूत बनाए हुए है।

Hyundai Creta (1)
Pic Source: Nitin Mundhe

Rank

Model (YoY)

November 2025 Sales

November 2024 Sales

1

Tata Nexon (46%)

22,434

15,329

2

Maruti Suzuki Dzire (79%)

21,082

11,779

3

Maruti Suzuki Swift (34%)

19,733

14,737

4

Tata Punch (21%)

18,753

15,435

5

Hyundai Creta (12%)

17,344

15,452

6

Maruti Suzuki Ertiga (7%)

16,197

15,150

7

Mahindra Scorpio (23%)

15,616

12,704

8

Maruti Suzuki Fronx (1%)

15,058

14,882

9

Maruti Suzuki Wagon R (5%)

14,619

13,982

10

Maruti Suzuki Vitara Brezza (-7%)

13,947

14,918

छठे स्थान पर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही, जिसकी पिछले महीने कुल मिलाकर 16,197 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है। नवंबर 2024 में इसकी 15,150 यूनिट की बिक्री हुई थी। यह दर्शाता है कि फैमिली और कमर्शियल दोनों सेगमेंट में यह MPV अभी भी पसंद की जा रही है।

सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर क्रमश महिंद्रा स्कॉर्पियो, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स और मारुति सुजुकी वैगनआर हैं। स्कॉर्पियो की सालाना आधार पर 23 फीसदी की वृद्धि इसकी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लोकप्रियता दिखाती है, जबकि फ्रोंक्स ने मामूली 1 फीसदी की बढ़त के साथ स्थिर प्रदर्शन किया है। वहीं वैगनआर ने भी 14,619 यूनिट्स की बिक्री के साथ सालाना आधार पर 5 फीसदी की हल्की बढ़त दर्ज की है।

maruti-suzuki-wagonr-waltz-edition-1

टॉप-10 की सूची को पूरा करते हुए मारुति सुजुकी ब्रेज़ा दसवें स्थान पर रही, जिसकी 13,947 यूनिट्स बिकीं। हालांकि इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 7 फीसदी की हल्की गिरावट आई है, फिर भी यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का एक अहम मॉडल बनी हुई है। अगले साल इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जाएगा, जिसे हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।