अगस्त 2020 में Tata Nexon की बिक्री 5,000 यूनिट के पार

भारत में टाटा नेक्सन की बिक्री अगस्त 2020 में महिंद्रा XUV300, फोर्ड इकोस्पोर्ट और होंडा डब्ल्यूआर-वी से बेहतर रही और इसे लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस साल की शुरुआत में टाटा नेक्सन (Tata Nexon), टाटा हैरियर (Tata Harrier), टाटा टिगोर (Tata Tigor) और टाटा टियागो (Tata Tiago) के फेसलिफ्ट एडिशन को भारत में लॉन्च किया था। इसके अलावा ऑल-न्यू टाटा अल्ट्रोज़ (Tata Altroz) प्रीमियम हैचबैक, टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) भी पेश हुई, जिसका फायदा टाटा को अगस्त 2020 की बिक्री में मिला है, जहाँ टाटा ने 154 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।

अगस्त 2020 में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की बिक्री की में टाटा नेक्सन (Tata Nexon) को 5,179 यूनिट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ, जो कि पिछले साल अगस्त 2019 में केवल 2,275 यूनिट ही थी। लिस्ट में पहला स्थान हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) को 8,267 यूनिट के साथ प्राप्त हुआ, जो कि पिछले साल अगस्त 2019 में 9,342 यूनिट थी।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा (Maruti Vitara Brezza) को 6,903 यूनिट के साथ दूसरा स्थान मिला, जो कि पिछले साल 7,109 यूनिट थी। इसी तरह महिंद्रा एक्सयूवी300 (Mahindra XUV300) ने अगस्त 2020 में 2,990 यूनिट के साथ चौथा स्थान सुरक्षित किया, जो कि पिछले साल केवल 2,532 यूनिट ही थी।

tata Nexon

Sub-compact SUVSales In August 2020Sales In August 2019
1. Hyundai Venue8,2679,342
2. Maruti Suzuki Vitara Brezza6,9037,109
3. Tata Nexon5,1792,275
4. Mahindra XUV3002,9902,532
5. Ford EcoSport2,7572,882
6. Honda WR-V7291,178

अगस्त 2020 की बिक्री लिस्ट में फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford EcoSport) को 2,757 यूनिट के साथ पांचवां स्थान मिला, जो कि पिछले साल 2,882 यूनिट थी, जबकि होंडा डब्ल्यू आर-वी (Honda WR-V) की 729 यूनिट बिकी, जो कि पिछले साल 1,178 यूनिट थी। इस तरह देखा जाए तो टाटा नेक्सन की बिक्री में लगभग दोगुने से भी ज्यादा वृद्धि दर्ज हुई है और साल की शुरूआत में इस एसयूवी में किए गए अपग्रेड का फायदा कंपनी को मिला है।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में हुए बदलाव के तहत नया फ्रंट फेसिया प्राप्त हुआ है, जबकि साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले की तरह है। एसयूवी को 16-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील मिले हैं। नेक्सॉन फेसलिफ्ट में कुछ मुख्य विशेषताओ में नेविगेशन के साथ सात इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, नए इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेबल सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल आदि हैं।

tata nexon-2

नेक्सन फेसलिफ्ट में टाटा ने ज्यादा प्रीमियम एलिमेंट के इस्तेमाल के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा आकर्षक पेशकशों में से एक बना दिया है। आने वाले दिनों में इस सेगमेंट में किआ सोनेट (Kia Sonet), टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser), निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) और रेनो काइगर (Renault Kiger) भी शामिल हो जाएँगी।