भारत में Tata Nexon का प्रोडक्शन 1,50,000 यूनिट के हुआ पार

टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1,50,000वें यूनिट को रंजनगांव, पुणे प्लांट से रोल आउट कर लिया गया है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भारत में अपनी प्रमुख कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन (Tata Nexon) के 1,50,000 यूनिट के प्रोडक्शन के आकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने यह कारानामा अपने पूणे के महाराष्ट्र स्थित रंजनगांव प्लांट में पूरा किया है। टाटा मोटर्स ने भारत में नेक्सन को साल 2017 के अंत में लॉन्च किया था और अब यह कंपनी के लिए बिकने वाला सबसे प्रमुख वाहन में से एक बन गया है।

सितंबर 2018 में इस 5-सीटर एसयूवी को 50,000 बिक्री मील का आकड़ा पार करने में केवल एक साल का समय लगा, जबकि अगले 50,000 यूनिट सितंबर 2019 में हासिल किया गया। नेक्सन के फेसलिफ्ट को जनवरी साल 2020 में लॉन्च किया गया और यह कार भारत में काफी सफल रही है। इम्पैक्ट डिज़ाइन 2.0 लैंग्वेज पर आधारित इस एसयूवी को भारी एक्सटेरियर अपडेट मिला है।

पिछले कुछ सालों में नेक्सन ने टाटा के पुनरुद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह ब्रांड के पोर्टफोलियो में बिक्री लिस्ट में टियागो के साथ है। नेक्सन में 209 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 350 लीटर बूटस्पेस है और फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, माउंटेड कंट्रोल के साथ मल्टी फंक्शनल फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स हैं।

Tata Nexon

भारत में नेक्सन मूलरूप से मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, फोर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और होंडा डब्ल्यूआर-वी के मुकाबले है और इसे ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग में 5-स्टार मिले हैं, जिसका मतलब है कि निश्चित रूप से यह कार सुरक्षा के मोर्चे पर बेहतर है और इसने Altroz, Tiago और Tigor के लिए अपने संबंधित क्षेत्रों में कार सुरक्षा में नए बेंचमार्क स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

नेक्सन में अपग्रेड के साथ इसके फीचर्स और इंटीरियर में भी काफी सुधार किया गया है और टाटा ने इनके दम पर अपनी बिक्री में तीन अंकों के साथ वृद्धि देखी है। हालांकि अक्टूबर 2020 में टाटा की बिक्री में 79 प्रतिशत की बिक्री देखी गई है, जिसमें अल्ट्रोज़ के साथ नेक्सन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंपनी ने नेक्सन की अक्टूबर 2020 में कुल 6,888 यूनिट को बेचा है।

Tata Nexon

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को पावर देने के लिए 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिला है, जिसमें पहला यूनिट 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा यूनिट 110 पीएस और 260 एनएम के लिए रेट किया गया है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।