टाटा नेक्सन ईवी 30.2 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी के साथ सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, यह इलेक्ट्रिक मोटर 245 एनएम के पीक टॉर्क के साथ 129 पीएस की पावर उत्पन्न करती है
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य को देखते हुए देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों मे से एक टाटा मोटर्स ने साल 2020 की शुरूआत में भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया था। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी मूलरूप से टाटा की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन पर आधारित पर है, जिसे मूलतः साल 2017 में भारत में लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक के डार्क एडिशन को भी लांच किया किया है जिसकी कीमत 15.99 लाख रूपए से शुरू है।
भारत में टाटा नेक्सन ईवी को कुल मिलाकर पाँच वेरिएंट में बेचा जाता है, जिसमें एक्सएम, एक्सएम+ और एक्सजेड+ Lux, डार्क एक्सजेड+ और डार्क एक्सजेड+ Lux शामिल है। टाटा नेक्सन ब्रांड के अल्फा (ALFA) आर्टिटेक्चर का पालन करती है और इस क्रॉसओवर स्टाइल वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी का डिजाइन काफी आकर्षक है। वर्तमान में टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। टाटा भारत में नेक्सन ईवी के साथ-साथ टिगोर ईवी की भी बिक्री करती है।
टाटा नेक्सन ईवी का आकार और फीचर्स

टाटा नेक्सन ईवी की लंबाई 3,993 मिमी, चौड़ाई 1,811 और ऊंचाई 1,606 मिमी है। कार का व्हीलबेस 2,498 मिमी का है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिमी का है। नेक्सन में 305 लीटर का भारी भरकम बूट स्पेस दिया गया है और इसका कुल वजन 1,400 किलो है। नेक्सन ईवी को ब्लू कलर और डॉर्क एडिशन में बेचा जाता है।
फीचर्स के रूप में नेक्सन ईवी को 7 इंच की टीएफटी डिस्प्ले से लैस सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप, सनरूफ, 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो रेन सेंसिंग वाईपर, ऑटोमैटिक हेडलैंप, लैदर सीट और जेडकनेक्ट टेक्नोलॉजी के साथ 35 से भी ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।
टाटा नेक्सन ईवी के टायर, सेफ्टी और सस्पेंशन
टाटा नेक्सन ईवी के चारों टायर का साइज R 16 215/60 LRR है, जो कि स्टील और अलॉय व्हील विकल्प के साथ उपलब्ध हैं। गाड़ी में बेहतर कंट्रोल के लिए इलेक्ट्रिकली पावर असिस्टेड स्टीयरिंग दिया गया है और फ्रंट और रियर में डिस्क व ड्रम ब्रेक के से लैस किया गया है। गाड़ी को फ्रंट में कोइल स्प्रिग के साथ इंडीपेंडेंट मैकफर्सन स्ट्रट सस्पेंशन और रियर में ड्यूल पाथ स्ट्रट के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंश दिया गया है।
नेक्सन ईवी को एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टियरिंग, पावर डोर, 2 एयरबैग (1 ड्राइवर और 1 पैसेंजर), पैसेंजर साइड रियर व्यू मिरर, साइड इम्पैक्ट बीम, फ्रंट इम्पैक्ट बीम, एडजेस्टेबल सीटें, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, क्रैश सेंसर, ऑटोमेटिक हेडलैंप, ईबीडी, रियर कैमरा, एंटी फ्यूल थीप डिवाइस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट दिया गया है।
टाटा नेक्सन ईवी की इंजन पावर और परफार्मेंस
टाटा नेक्सन ईवी को पावर देने के लिए ज़िपट्रॉन ईवी टेक्नोलॉजी के साथ 30.2 किलो वाट का लिथियम आयन बैटरी मिलती है। है, जिसे 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क विकसित करने वाले इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। कार की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे की है, जो कि 4.6 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा और 9.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। नेक्सन ईवी ड्राइव और स्पोर्ट मोड के साथ आती है।

टाटा नेक्सन ईवी की रेंज
टाटा मोटर्स का दावा है कि टाटा नेक्सन एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 312 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसे सीसीएस2 फास्ट चार्जर की मदद से 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि रेग्यूलर होम चार्जर से 8 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

टाटा नेक्सन ईवी की कीमत और प्रतिद्वंदी
भारत में टाटा नेक्सन ईवी को एक्सएम, एक्सएम+, एक्सजेड+ Lux, डार्क एक्सजेड+ और डार्क एक्सजेड+ Lux के साथ पाँच वेरिएंट में ख़रीदा जा सकता है, जिनकी कीमत क्रमशः 13.99 लाख रुपए, 15.56 लाख रुपए और 16.56 लाख रूपए, 15.99 लाख रुपए, 16.85 लाख रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है। भारत में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकालबा हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और एमजी जेडएस ईवी से है। हालांकि इन दोनों कारों की कीमतें नेक्सन ईवी से बहुत ज्यादा है, जो कि क्रमशः 23.77 लाख रूपए और 20.99 लाख रूपए से शुरू होती हैं।