टाटा नेक्सन ईवी मैक्स भारत में हुई लॉन्च, कीमत 17.74 लाख रूपए से शुरू

tata nexon ev max-12

टाटा नेक्सन ईवी मैक्स 40.5 kWh ली-आयन बैटरी पैक द्वारा संचालित है, जो एक बार चार्ज होने पर 437 किमी की रेंज देती है

टाटा मोटर्स ने आखिरकार भारत में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को लॉन्च कर दिया है, जो अब खरीददारों के लिए XZ+ और XZ+ Lux के साथ मूलतः दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत 17.74 लाख रूपए से लेकर 19.24 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। नेक्सन ईवी मैक्स मूलतः मौजूदा नेक्सन ईवी का लॉन्ग रेंज वेरिएंट है, जिसे बड़ी बैटरी पैक, बड़ा इलेक्ट्रिक इंजन, कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

टाटा मोटर्स नई नेक्सन ईवी मैक्स के साथ मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रखेगी, जो 30.2 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित है और एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर 312 किमी (ARAI-रेटेड) की रेंज देती है। वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट को 40.5 kWh ली-आयन बैटरी पैक दिया गया है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर कार्य करता है और 143 एचपी की पावर व 250 एनएम का टार्क विकसित करता है।

टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में एक बार चार्ज होने पर 437 किमी की रेंज का दावा है, जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 125 किमी ज्यादा है। यह रेंज खरीददारों के एक बड़े वर्ग को अपील करेगा। इस तरह टाटा नेक्सन ईवी मैक्स अब एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना का करीबी प्रतिद्वंदी हो गया है। नए बैटरी पैक को समायोजित करने के लिए किए गए संसोधन के बावजूद भी नेक्सन ईवी मैक्स का बूटस्पेस 350 लीटर का है।
tata nexon ev max-11

टाटा नेक्सन ईवी मैक्स वेरिएंट कीमत (एक्स-शोरूम)
नेक्सन ईवी मैक्स XZ+ 3.3 kW चार्जर के साथ 17.74 लाख रूपए
नेक्सन ईवी मैक्स XZ+ 7.2 kW चार्जर के साथ 18.24 लाख रूपए
नेक्सन ईवी मैक्स XZ+ Lux 3.3 kW चार्जर के साथ 18.74 लाख रूपए
नेक्सन ईवी मैक्स XZ+ Lux 7.2 kW चार्जर के साथ 19.24 लाख रूपए

इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक और खासियत अतिरिक्त चार्जिंग सुविधा का समावेश होना भी है। इसे वैकल्पिक रूप से ज्यादा पावरफुल 7.2 kWh चार्जर दिया गया है, जिसके लिए खरीददारों को 50,000 रूपए ज्यादा चुकाने होंगे, जबकि 3.3 kWh चार्जर पूरी रेंज में स्टैंडर्ड है। इसमें 3.3 kWh के मानक चार्जर पर प्लग करने पर 16 घंटे तक का चार्जिंग समय होगा, जबकि 7.2 kWh चार्जर कम से कम छह घंटे में शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज करता है।

इसके IP67 रेटेड बैटरी और सिंक्रोनस मोटर की वारंटी 8 साल/1.60 लाख किमी की है और यह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। डिजाइन की बात करें तो ओवरआल यह रेग्यूलर मॉडल के समान है, लेकिन इसमें मामूली कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। कंपनी ने इस पेशकश को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए एक नई कलर स्कीम भी पेश की है। इसे डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट के साथ इंटेन्सी-टील के नाम से जाना जाता है।tata nexon ev maXफीचर्स के रूप में इसे वायरलेस चार्जिंग सुविधा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट (HHA),हिल डिसेंट कंट्रोल, वेंटीलेटेड ड्राइवर और को-पैसेंजर सीटें, रोल ओवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग और हाइड्रोलिक फेडिंगएयर प्यूरीफायर और पार्क मोड दिए गए है। कार में ऑटो होल्ड के साथ ईपीबी और चारों व्हील पर डिस्क ब्रेक जैसी अन्य सुरक्षा सुविधाएं भी हैं। टाटा मोटर्स इस महीने के अंत या जून 2022 से इसकी डिलीवरी चरणबद्ध तरीके से शुरू करेगी।