Tata Nexon EV वर्तमान में भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक SUV है, और इसका अभी तक कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है
टाटा नेक्सन (Tata Nexon Electric) भारत में उपलब्ध सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है और इसका इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में 60 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है। हालांकि भारत में ईवी सेगमेंट अभी अपने शुरूआती स्टेज में है, लेकिन यह तो तय है कि नेक्सन ईवी ने बाजार में दमदार एंट्री की है।
भारत में Nexon EV को XM, XZ Plus और XZ Plus Luxury तीन वेरिएंट में पेश किया जाता है। अब तक आपने नेक्सन ईवी के जो भी वीडियो देखे हैं, उनमें से ज्यादातर केवल टॉप वेरिएंट के थे। लेकिन अब एक यूट्यूब ब्लॉग Narru’s Auto vlog’s द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में कार के बेस एक्सएम ट्रिम के बारे में पता चलता है, जिसके एक्सटेरियर हाइलाइट्स में तीन अलग-अलग कलर्स सिग्नेचर टील ब्लू, मूनलाइट सिल्वर और ग्लेशियर व्हाइट शामिल हैं।
वीडियो में यह कार व्हाइट पेंट स्कीम के साथ है, जबकि XZ Plus और टॉप-एंड XZ Plus Lux ट्रिम्स केवल डुअल-टोन कलर ऑप्शन में दिए गए हैं। सिंगल टोन कलर्स के अलावा बॉडी कलर्ड हैंडल की जगह इस वेरिएंट में ब्लैक डोर हैंडल मिलते हैं और 16 इंच के स्टील रिम के साथ व्हील कवर हैं।
ORVMs इंटीग्रेटेड इंटीकेटर के साथ आते हैं। बेस एक्सएम में शार्क-फिन एंटीना के बजाय पोल-टाइप एंटीना मिलता है। इस वेरिएंट में फॉग-लाइट नहीं आती हैं। इसे पियानो ब्लैक ग्रिल के नीचे ब्लू कलर की पट्टी मिलती है जो एक अच्छा कंट्रास्ट जोड़ती है ताकि लोगों को पता चले कि यह एक ईवी है। ट्राई-एरो शेप डिटेलिंग को कई जगहों पर देखा जा सकता है जिसमें फ्रंट और रियर बंपर, टेल लैंप और डीआरएल पर ब्लू-इंसर्ट शामिल हैं।
कार में ईवी की बैजिंग भी देखी जा सकती है और टेलगेट को पियानो ब्लैक फिनिश मिलती है जो ज़िपट्रॉन बैजिंग को भी सपोर्ट करता है। हालांकि यह हाई एंड ट्रिम की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है। क्योंकि कार के साथ आने वाले फीचर्स में इंटीग्रेटेड DRLs, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल ORVMs, एलईडी टेललाइट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टार्ट-स्टॉप बटन, कीलेस एंट्री और प्रोजेक्टर हेडलैंप शामिल हैं।

कार को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ 4-स्पीकर सेटअप के साथ एक स्टैंडर्ड 2-DIN स्टीरियो सिस्टम मिलता है। बेस वेरिएंट को न कि फ्लीट ऑपरेटरों की बजाय सामान्य खरीददारों को लक्षित करके तैयार किया गया है। नेक्सन ईवी को टाटा मोटर्स की नई जिपट्रोन पॉवरट्रेन मिला है जो 30.2KWH लिथियम-आयन बैटरी पैक से पावर लेता है। यह सेटअप अधिकतम 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। कार के साथ एक बार चार्ज होने पर 312 किमी (एआरएआई प्रमाणित) की रेंज का दावा किया गया है। एक्सएम वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।