Tata Nexon इलेक्ट्रिक की कीमत में पहली बार हुई वृद्धि

कीमत में वृद्धि के बाद भी टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेन्ट में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नेक्सॉन ईवी की कीमत में वृद्धि की है। इलेक्ट्रिक कार के शौकीन खरीददारों के लिए टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में जो एकमात्र इलेक्ट्रिक कार थी उसकी कीमत अब 26,000 रुपये अधिक हो गई है। यहाँ हम आप को एक बात और बता देना चाहते है कि टाटा मोटर्स चुनिंदा शहरों में फ्लीट और कैब ऑपरेटरों के लिए टिगोर ईवी की भी बिक्री करती है।

कंपनी इलेक्ट्रिक SUV को तीन वेरिएंट- XM, XZ+ और XZ+ Lux में पेश कर रही है। हालाँकि, कीमतों में टॉप दो ट्रिम लेवल में वृद्धि की गई है बेस एक्सएम ट्रिम की कीमत सामान्य बनी हुई हैं। कीमत में वृद्धि के बाद नेक्सॉन ईवी की कीमत क्रमशः XM, XZ+ और XZ LUX के लिए 13.99 लाख रुपये, 15.25 लाख रुपये और 16.25 लाख रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

टाटा नेक्सॉन ईवी को निर्माता Ziptron EV पावरट्रेन द्वारा संचालित करता है, जिसमें 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी लगाई गयी है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर भेजती है, जिसमें 127 bhp की पावर आती है और 245 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। बैटरी पैक 8 साल की वारंटी और IP67 वाटरप्रूफ सुरक्षा के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक SUV महज 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Tata Nexon EV

नेक्सॉन ईवी में 312 किमी की रेंज का दावा किया जाता है। डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर, यह एक घंटे के भीतर 80 प्रतिशत तक चार्ज की जा सकती है। कनवेंशनल वॉल चार्जर का इस्तेमाल करते हुए, बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 8-9 घंटे लगते हैं। नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एनर्जी रिजनरेशन फंक्शन से भी लैस है।

फीचर्स के मामले में, इसमें एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और इन-कार कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी सीआरए के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। अन्य सुविधाओं में 7-इंच की पूरी तरह से डिजिटल मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वॉयस एक्टिवेटेड कमांड्स, सनरूफ, रेन सेंसिंग वाइपर्स, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एलईडी टेललैंप्स और बहुत कुछ शामिल हैं। इसमें दो ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं- ड्राइव और स्पोर्ट। जब सुरक्षा की बात आती है, तो इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

tata nexon ev

अब तक इस कार के केवल दो प्रतिद्वंद्वी हैं जिसमे हुंडई कोना ईवी (Hyundai Kona Electric) और एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) शामिल हैं। हालाँकि, ये दोनों इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर नेक्सॉन ईवी के ऊपर के सेगमेंट में हैं। बाजार में इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा eXUV300 से होगा, जिसका कांसेप्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित ऑटो एक्सपो में इस साल दिखाया गया था।