Tata Nexon Electric केरल मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट (MVD) में हुई शामिल

टाटा मोटर्स ने इस महीने की शुरुआत में ईईएसएल (EESL) से 150 नेक्सन ईवी का ऑर्डर भी प्राप्त किया

इस साल की शुरूआत में केरल के मोटर वाहन विभाग (MVD) ने टाटा मोटर्स (Tata Motors) को नेक्सन इलेक्ट्रिक के 65 यूनिट का ऑर्डर दिया था। अब टाटा मोटर्स ने नेक्सन ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी व्हाइट कलर की है और संभवतः हाई एंड XZ+ ट्रिम है। ये ईवीएस ‘सेफ केरल’ प्रोजेक्ट का हिस्सा होगी और कानून व्वयस्था के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

तस्वीर में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एमवीडी ब्रांडिंग के साथ आती है और साइड व बोनट पर MVD का लोगो देखा जा सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन कारों को स्टैंडर्ड नेक्सन ईवी पर कोई अतिरिक्त उपकरण मिला है या नहीं।

ज्यादातर एमवीडी वाहनों को रेडियो, स्ट्रोब्स, कैमरा और रडार स्पीड सेंसर मिलते हैं। हालांकि, अकेले तस्वीरों से इक्वीपमेंट लिस्ट पर किसी भी अतिरिक्त विवरण का पता लगाना मुश्किल है। टाटा नेक्सन ईवी ईईएसएल ऑर्डर विभिन्न सरकारी कार्यालयों के लिए ईवीएस की खरीद का नेतृत्व ईएसएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) द्वारा किया जा रहा है, जो विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक विभाग है।

tata nexon mvd-2

बता दें कि शुरुआती दिनों में टाटा और महिंद्रा ईवी का नेतृत्व कर रहे थे और लगभग एकाधिकार था। हालांकि अब हुंडई कोना ईवी जैसे वाहनों को भी ईएसएसएल से अतिरिक्त ऑर्डर मिल रहे हैं। एमवीडी के लिए खरीदे गए वाहनों का रखरखाव ईएसएसएल द्वारा किया जाएगा जो उन सभी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेंगे जहां ये नेक्सन ईवीएस तैनात होंगे।

टाटा नेक्सन ईवी भारत में बिक्री के लिए एक आल इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इस कार को भारत में 3 अलग-अलग ट्रिम लेवल में बेचा जाता है और इसकी कीमत 13.99 लाख रूपए से शुरू होती है। इसे पावर देने के लिए 30.2 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक मिला है, जो कि 129 bhp की पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

tata nexon mvd-4

टाटा मोटर्स का दावा है कि यह एक बार चार्ज होने पर 312 किलोमीटर की रेंज देती है। भारत में नेक्सन ईवी का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना आदि से है। इस वित्तीय वर्ष में 60% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ नेक्सन ईवी वर्तमान में सबसे अधिक बिकने वाली ईवी है।