Tata Nexon बनी 10 लाख से कम कीमत में पैनोरैमिक सनरूफ देने वाली पहली SUV

Tata Nexon Pure+ PS वेरिएंट पेट्रोल मैनुअल और AMT, ट्विन-सिलेंडर CNG मैनुअल, डीजल मैनुअल और AMT ऑप्शंस में उपलब्ध है

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Nexon का नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च किया है। खास बात यह है कि अब पहली बार भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली एसयूवी में voice-assisted पैनोरैमिक सनरूफ दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि डीजल AMT वेरिएंट की कीमत 11.19 लाख रुपये तक जाती है।

यह लॉन्च ऐसे समय पर हुआ है जब Nexon ने भारतीय सड़कों पर 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह टाटा मोटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। Nexon Pure+ PS को चार पावरट्रेन ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिनमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT, ट्विन-सिलेंडर CNG मैनुअल और डीजल मैनुअल व AMT शामिल हैं।

इसमें मिलने वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 पीएस की पावर देता है और यही इंजन iCNG वेरिएंट में भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट का सबसे पावरफुल इंजन है। वहीं, डीजल वेरिएंट को अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट बताया गया है।

VariantEx-showroom, Delhi
Petrol MT9.59 Lakh
Petrol AMT10.14 Lakh
Twin Cylinder iCNG MT10.39 Lakh
Diesel MT10.54 Lakh
Diesel AMT11.19 Lakh

Nexon Pure+ PS (1)

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी Ltd. के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवत्स ने कहा, “FY26 की दूसरी छमाही में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार और पूरे FY26 की नंबर 1 SUV बनने के बाद भी Tata Nexon देशभर के ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों के भरोसे के साथ Nexon हमेशा हर कीमत पर बेहतरीन फीचर्स और शानदार पैकेज देने वाली SUV रही है। अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में भारत का पहला पैनोरैमिक  सनरूफ देने वाला Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च करके इसकी वैल्यू को और मजबूत किया गया है।”

फीचर्स की बात करें तो नए Pure+ PS वेरिएंट में पैनोरैमिक सनरूफ के अलावा 26.03 सेमी हरमन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, HD रियर व्यू कैमरा, ऑटो LED हेडलैम्प्स, रेन सेंसिंग  wipers, क्रूज कण्ट्रोल, LED टेल लैम्प्स और ऑटो फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Nexon Pure+ PS (2)

पिछले एक साल में Nexon की बिक्री काफी मजबूत रही है। यह FY2026 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही और वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी। नया Pure+ PS वेरिएंट खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाली एसयूवी चाहते हैं।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...