अक्टूबर 2025 में Tata Nexon बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी

Tata Nexon
Pic Source: Mrs. Rita Biswas

टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में Tata Nexon पहले स्थान पर रही, जबकि इसके बाद मारुति फ्रॉन्क्स, टाटा पंच, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसे मॉडल शामिल रहे

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का सेगमेंट बेहद लोकप्रिय और प्रतिस्पर्धी बना हुआ है और अक्टूबर 2025 की बिक्री रिपोर्ट यह साफ़ दिखाती है कि हर ब्रांड ने त्योहारी सीजन में पूरा दमखम दिखाया। टॉप 10 कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में पहले स्थान पर टाटा नेक्सन रही, जिसने अक्टूबर 2025 में 22,083 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी की वृद्धि है।

वहीं पिछले साल की समान अवधि में इसकी 14,759 यूनिट की बिक्री हुई थी। नेक्सन के अलग-अलग वैरिएंट, इंजन ऑप्शंस और नए फीचर्स इसे ग्राहकों के बीच पसंदीदा बनाए हुए हैं। उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में नेक्सन का नया जनरेशन मॉडल भी लॉन्च होगा।

दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी की Fronx रही, जिसकी बिक्री 17,003 यूनिट्स रही। यह कार बलेनो के Heartect प्लेटफॉर्म पर आधारित है और अपने कूप-स्टाइल डिज़ाइन, कुशल इंजन और कई वैरिएंट विकल्पों के कारण ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इसकी बिक्री में साल-दर-साल 4 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज हुई है।

maruti fronx-6
maruti fronx

Model

October 2025 Sales

October 2024 Sales

YoY

1. Tata Nexon

22,083

14,759

50%

2. Maruti Suzuki Fronx

17,003

16,419

4%

3. Tata Punch

16,810

15,740

7%

4. Kia Sonet

12,745

9,699

31%

5. Mahindra XUV 3XO

12,237

9,562

28%

6. Maruti Suzuki Brezza

12,072

16,565

-27%

7. Hyundai Venue

11,738

10,901

8%

8. Hyundai Exter

6,294

7,127

-12%

9. Skoda Kylaq

5,078

10. Toyota Taisor

4,561

3,092

सूची में तीसरे नंबर पर टाटा की पंच रही और इसकी कुल 16,810 यूनिट की बिक्री हुई, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 15,740 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 7 फीसदी की वृद्धि है। यह माइक्रो एसयूवी अपने मजबूत बिल्ड क्वालिटी, ऊँचे स्टांस और वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स के कारण परिवारों और पहली बार एसयूवी लेने वालों में काफ़ी लोकप्रिय है।

इसके पेट्रोल वर्जन का अपडेटेड मॉडल 2026 की शुरुआत में आने की उम्मीद है। वहीं किआ की सोनेट एसयूवी को सूची में 12,745 यूनिट के साथ चौथा स्थान मिला है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 9,699 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 31 फीसदी की वृद्धि है। वहीं महिंद्रा XUV 3XO कॉम्पैक्ट एसयूवी 12,237 यूनिट के साथ सूची में पाँचवे स्थान पर रही है।

mahindra XUV 3XO

वहीं मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की बिक्री 12,072 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 27 फीसदी की गिरावट दिखाती है। वहीं, हुंडई वेन्यू ने 11,738 यूनिट्स के साथ 8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। नई जनरेशन वेन्यू के आने से इस सेगमेंट में और हलचल देखने को मिल सकती है। हुंडई एक्सटर की 6,294 यूनिट की बिक्री हुई, लेकिन इसकी बिक्री में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं स्कोडा काइलैक और टोयोटा टैसर ने क्रमशः 5,078 और 4,561 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में जगह बनाई है।