फरवरी 2026 में Tata Nexon बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें टॉप 10 लिस्ट

Tata Nexon (7)

फरवरी 2026 में टाटा नेक्सन ने 19,430 यूनिट्स के साथ मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा पंच, हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा को पीछे छोड़ दिया

फरवरी 2026 में भारतीय ऑटो बाजार में एक बार फिर एसयूवी और कॉम्पैक्ट कारों का दबदबा देखने को मिला। इस दौरान Tata Nexon ने बिक्री चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए 19,430 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। टाटा मोटर्स की यह एसयूवी लगातार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। साथ ही, यह सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है।

दूसरे स्थान पर मारुति सुजुकी Dzire रही, जिसने फरवरी में 19,326 यूनिट्स की बिक्री की है। यह कॉम्पैक्ट सेडान फ्लीट ऑपरेटर्स और निजी ग्राहकों के बीच लगातार लोकप्रिय बनी हुई है। वहीं तीसरे पायदान पर टाटा पंच रही, जिसकी 18,748 यूनिट्स की बिक्री हुई है। नेक्सन और पंच की जोड़ी लंबे समय से घरेलू बाजार में टॉप दो एसयूवी के रूप में कायम है।

हाल ही में पंच को अपडेट भी मिला है, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। चौथे स्थान पर हुंडई की क्रेटा रही, जिसने 17,938 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा का मजबूत दबदबा कई वर्षों से कायम है। इसके बाद पांचवें स्थान पर मारुति सुजुकी Brezza रही, जिसकी 17,863 यूनिट्स की बिक्री हुई।

hyundai creta SUV 1

OEM

Model

Total Units

1. Tata Motors

Nexon

19,430

2. Maruti Suzuki

Dzire

19,326

3. Tata Motors

Punch

18,748

4. Hyundai

Creta

17,938

5. Maruti Suzuki

Brezza

17,863

6. Maruti Suzuki

Ertiga

17,807

7. Maruti Suzuki

Wagon R

14,885

8. Maruti Suzuki

Swift

14,833

9. Mahindra & Mahindra

Scorpio

14,665

10. Maruti Suzuki

Baleno

14,632

छठे स्थान पर मारुति सुजुकी Ertiga ने 17,807 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। हैचबैक सेगमेंट में मारुति सुजुकी Wagon R और मारुति सुजुकी स्विफ्ट प्रमुख वॉल्यूम मॉडल रहे। वैगन आर ने 14,885 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि स्विफ्ट ने 14,833 यूनिट्स के साथ उसके ठीक पीछे स्थान पाया।

वहीं नौवें स्थान पर महिंद्रा स्कार्पियो रही, जिसकी 14,665 यूनिट्स की बिक्री हुई। मजबूत लुक, ऊंची रोड प्रेजेंस और काम के लिए बेहद उपयोगी होने की वजह से स्कॉर्पियो की बाजार में लगातार अच्छी मांग बनी हुई है, खासकर स्कॉर्पियो क्लासिक मॉडल की, जिसे ग्राहक ज्यादा भरोसेमंद और दमदार विकल्प मानते हैं।

maruti baleno_
Pic Source: Vaibhav Nande

टॉप 10 की सूची में अंतिम स्थान मारुति सुजुकी बलेनो ने 14,632 यूनिट्स की बिक्री के साथ हासिल किया। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में यह मॉडल हुंडई i20, टोयोटा Glanza और Tata Altroz जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है।