जनवरी 2026 में Tata Nexon बनी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें टॉप 10 लिस्ट

जनवरी 2026 में भारत में टॉप 10 कारों की सूची में टाटा मोटर्स की Nexon एसयूवी 23,365 यूनिट्स के साथ शीर्ष पर रही

जनवरी 2026 में भारत के कार बाजार में घरेलू वाहन निर्माताओं का दबदबा देखने को मिला, जिसमें Tata Motors ने Nexon के साथ बिक्री चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन की 23,365 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जनवरी 2025 में बेची गई 7,968 यूनिट्स की तुलना में सालाना आधार पर 51.75 प्रतिशत की वृद्धि है।

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की लोकप्रियता का बड़ा कारण इसके पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक (EV) जैसे कई पावरट्रेन ऑप्शंस हैं, जो ग्राहकों को अधिक विकल्प प्रदान करते हैं। दूसरे स्थान पर टाटा पंच रही, जिसकी 19,257 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। जनवरी 2025 की तुलना में इसकी बिक्री में 3,026 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है। हुंडई एक्सटर को टक्कर देने वाली यह कॉम्पैक्ट SUV भी पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे इसकी मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

वहीं सूची में तीसरा स्थान हुंडई की क्रेटा एसयूवी को मिला है, जिसकी 17,921 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई है। हालांकि जनवरी 2025 की तुलना में इसकी बिक्री में 3.24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। वहीं मारुति ब्रेज़ा चौथे स्थान पर रही, जिसकी 17,486 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो जनवरी 2025 की तुलना में 18.57 प्रतिशत अधिक है।

Hyundai Creta (1)
Pic Source: Nitin Mundhe
Model NameJan 2026 SalesJan 2025 SalesYoY Growth
Tata Nexon23,36515,39751.75%
Tata Punch19,25716,23118.64%
Hyundai Creta17,92118,522-3.24%
Maruti Brezza17,48614,74718.57%
Mahindra Scorpio15,54215,4420.65%
Maruti Victoris15,240
Maruti Fronx13,35315,192-12.11%
Hyundai Venue12,41311,10611.77%
Mahindra Bolero11,8418,68236.39%
Kia Sonet10,9987,19452.88%
Total1,57,4161,22,51328.49%

पांचवें स्थान पर महिंद्रा की स्कार्पियो फैमिली रही, जिसमें Scorpio Classic और Scorpio-N शामिल हैं। महिंद्रा ने जनवरी 2026 में इन दोनों की 15,542 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 100 यूनिट्स अधिक है। छठे स्थान पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही, जिसे पोर्टफोलियो में ग्रैंड विटारा से नीचे पोजिशन किया गया है। कंपनी ने पिछले महीने इसकी 15,240 यूनिट्स की बिक्री की है।

वहीं सातवें स्थान पर मारुति Fronx रही, जिसकी 13,353 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि इसकी बिक्री में जनवरी 2025 की तुलना में 12.11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। आठवें स्थान पर हुंडई Venue रही, जिसकी 12,413 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इस एसयूवी को अपडेट मिला था और इसकी बिक्री में 11.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

2025 Mahindra bolero (1)

नौवें स्थान पर महिंद्रा बोलेरो रही, जिसकी बिक्री में 36.39 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है और पिछले महीने इसकी 11,841 यूनिट्स की बिक्री हुई। टॉप-10 सूची में दसवें स्थान पर किआ की सोनेट रही, जिसकी 10,998 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी बिक्री में 52.88 प्रतिशत की शानदार वृद्धि देखने को मिली, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Kia की मजबूत पकड़ को दर्शाती है।