Tata Motors लाएगी एक दमदार एमपीवी, Maruti Ertiga से होगा मुकाबला

आगामी टाटा एमपीवी (Tata MPV) संभवतः टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) हैचबैक और टाटा नेक्सन एसयूवी (Tata Nexon) के समान ALFA ARC प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) एक के बाद एक कई नई कारों को लॉन्च करने की योजना पर कार्य कर रही है और इस साल की शुरुआत में इस भारतीय कार निर्माता ने भारत में अपनी पहली प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) को लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में टाटा टियागो (Tata Tiago), टाटा टिगोर (Tata Tigor) और टाटा नेक्सन (Tata Nexon) में मामूली बदलाव किए हैं।

इतना ही नहीं कंपनी ने टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) को भी लॉन्च किया है और जल्द ही टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) एसयूवी को भी लॉन्च करने जा रही है, जो कि मूलरूप से टाटा हैरियर (Tata Harrier) का 7-सीटर एडिशन है।रिपोर्ट के अनुसार टाटा मोटर्स की योजना में एक टाटा एमपीवी (Tata MPV) भी है, जो कि टाटा अल्ट्रोज़ पर बेस्ड होगी और भारत में एंट्री-लेवल के इस एमपीवी का मुकाबला लोकप्रिय एमपीवी मारुति एर्टिगा (Maruti Ertiga) से होगा। टाटा इस MPV को डेवलप करने के लिए मॉड्यूलर ALFA ARC प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर सकती है।

अभी तक पॉवरट्रेन के बारे में कोई पुष्टि नहीं है लेकिन टाटा अपने MPV में Nexon के 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल मोटर और 1.5-लीटर रेवोटॉर्क मिल का इस्तेमाल कर सकती है। 1.2-लीटर पेट्रोल यूनिट 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क डेवलप करती है, जबकि 1.5-लीटर डीजल यूनिट 110 पीएस और 260 एनएम के टॉर्क का प्रोडक्शन करती है। इंजन के साथ स्टैंडर्ड के रूप में 6-स्पीड मैनुअल की पेशकश की जा सकती है और 6-स्पीड एएमटी भी पैकेज का हिस्सा हो सकता है।

Tata Altroz MPV Rendering1

इस नई एमपीवी के डाइमेंशन की बात करें यह संभवतः 3,700 मिमी और 4,300 मिमी के बीच होगी, जबकि एक्सटेरियर स्टाइल इंपैक्ट 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज पर बेस्ड होगी। आगामी Tata MPV का इंटीरियर डिज़ाइन Altroz ​​से भी लिया जा सकता है और रेन सेंसिंग वाइपर और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे कई प्रीमियम फीचर्स को कम करने का विकल्प चुन सकती है।

उम्मीद है कि इस एमपीवी में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाएगा और सेफ्टी कंपनी की पहली प्राथमिकता में होगा। यह एमपीवी स्टैंडर्ड के रूप में डुअल फ्रंट एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रेकिंग असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे इक्वीपमेंट के साथ आ सकती है।

अन्य रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी टाटा अल्ट्रोज़ के एक सेडान एडिशन पर भी कार्य कर रही है, जिसे 2021 के अंत या 2022 की शुरूआत में मार्केट में उतारा जा सकता है। संभवतः इसे Peregrine का नाम दिया गया है और भारत की सड़कों पर इसका मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज़ (Maruti Suzuki Ciaz), होंडा सिटी (Honda City), हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna), फॉक्सवैगन पोलो (VW Polo), और स्कोडा रैपिड (Skoda Rapid) जैसी प्रीमियम सेडान से होगा।

Related

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी, डिजाइन में होंगे बदलाव

महिंद्रा Thar 3-Door फेसलिफ्ट में नया फ्रंट डिजाइन और...

Yamaha R2 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 2.30 लाख से लेकर 2.53 लाख तक

यामाहा R2 में नया 204cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड और फ्यूल-इंजेक्टेड...

TVS Jupiter Dual Tone Spectral Range भारत में हुई लॉन्च, कीमत 89,825 रुपये

TVS Jupiter Spectral Range में कुछ सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स, ड्यूल-टोन...