टाटा मोटर्स ने भारत में एक साथ 21 नए कॉमर्शियल वाहनों का किया अनावरण

टाटा मोटर्स ने जिन 21 वाहनों को पेश किया है, उनमें मिडियम और हैवी ड्यूटी (M&HCV), इंटरमीटिएट और लाइट (I&LCV), स्माल वाहन और पिकअप (SCV&P) और पैसेंजर वाहन (PCV) रेंज के वाहन शामिल हैं

भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत में 21 नए उत्पादों के एक व्यापक रेंज का अनावरण किया है, जिसमें नए वाहनों के साथ-साथ कुछ नए वेरिएंट भी शामिल है। कंपनी ने इन सभी वाहनों के साथ भारत के आर्थिक विकास का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है और कहा है कि इन्हें विभिन्न क्षेत्रों और अनुप्रयोगों को ध्यान में रखते हुए परिवहन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन और विकसित किया गया है।

टाटा मोटर्स के ये सभी वाहन ब्रांड के “पावर ऑफ 6” पैक के साथ आते हैं, जिसके तहत कंपनी अपने वाहनों के साथ कम लागत पर ज्यादा उत्पादकता का दावा करती है और ऑफ्टर सेल्स के बाद सर्विस की व्यापक पेशकश शामिल है। टाटा मोटर्स के 21 नए वाहनों में मिडियम और हैवी ड्यूटी (M&HCV), इंटरमीटिएट और लाइट (I&LCV), स्माल व्हीकल और पिकअप (SCV&P) और पैसेंजर व्हीकल (PCV) यानि हर रेंज के कॉमर्शियल वाहन शामिल हैं।

मिडियम और हैवी ड्यूटी कॉमर्शियल वाहन रेंज के तहत 7 नए वाहनों को पेश किया गया है, जिसमें पहला सिग्ना 5530.एस है, जो कि शानदार प्रदर्शन के साथ हैवी ड्यूटी के लिए उपयुक्त है, जबकि दूसरा वाहन सिग्ना 4623.एस है, जो कि अपने शक्तिशाली 5.6-लीटर, कमिंस इंजन (230 एचपी/850 एनएम) के साथ ड्यूटी साइकिल में लचीलापन प्रदान करता है। अगला वाहन सिग्ना 4625.एस है, जो सेगमेंट फर्स्ट ESC सिस्टम के आता है।tata motors commercial vehiclesचौथा वाहन सिग्ना 4221.टी है, जो कि ज्यादा माइलेज व बेहतर प्रदर्शन वाले 5-लीटर टर्बोट्रॉन इंजन के साथ आता है, जबकि अगला वाहन सिग्ना 4021.एस है, जो कि बेहतर परिचालन दक्षता के साथ ट्रैक्टर-ट्रेलर एप्लिकेशन प्रदान करता है। इसी तरह सिग्ना 3118.टी ट्रक 12.5T लिफ्ट एक्सल के साथ भारत का पहला 10-व्हीलर 31 टन वाला ट्रक है, जबकि अगला प्राइमा रेंज के तहत आने वाला प्राइमा 2830.के है, जो कि आरएमसी रियर इंजन पावर टेक-ऑफ (आरईपीटीओ) के साथ परिचालन लागत को 11 फीसदी तक कम करता है।

इसी तरह टाटा मोटर्स ने इंटरमीटिएट और लाइट रेंज के तहत 5 वाहनों को पेश किया है, जिसमें पहला अल्ट्रा टी.18 एसएल है, जो कि 18-टन सेगमेंट में अपनी तरह का पहली पेशकश है, जबकि दूसरा 407जी है, जो कि सीएनजी पावरट्रेन के साथ आता है। तीसरा 709जी सीएनजी 4-टायर है, जो कि बड़े लोडिंग क्षेत्र के साथ सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास प्रदर्शन करता है और अगला एलपीटी 510 है, जो कि अपनी अनूठी 10 फीट लोड बॉडी और छोटे व्हीलबेस के साथ संकरी गलियों में आसानी से चल सकता है। अगला शॉर्प टर्नअराउंड और आसान ड्राइविंग वाला अल्ट्रा टी.6 है।

टाटा ने स्माल कॉमर्शियल वाहन और पिकअप रेंज के तहत चार वाहन पेश किए हैं, जिसमें पहला विंगर कार्गो है, जिसके साथ ई-कॉमर्स डिलीवरी के सम्पूर्ण समाधान देने का दावा किया गया है, जबकि दूसरा ऐस पेट्रोल सीएक्स कैब चेसिस है, जो कि कई व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिए सबसे कम कीमत वाला 4-व्हीलर है। अगला वाहन ऐस गोल्ड डीजल प्लस है, जो कि ईंधन की बढ़ती कीमतों के दौर में ज्यादा माइलेज देता है, जबकि सबसे अंत में इंट्रा वी30 हाई डेक है, जो कि इंट्रा की स्मार्ट पीयू रेंज में अब एक संपूर्ण समाधान की पेशकश करता है।

Asphalt roads and Bridges in the background of blue sky and white clouds

सबसे अंत में पैसेंजर कॉमर्शियल वाहन की बात करें तो यात्रियों की ज्यादा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 5 नए वाहनों का अनावरण किया गया है। जिसमें सबसे पहला विंगर 15एस है, जो कि शानदार राइड और सेगमेंट-फर्स्ट कम्फर्ट फीचर्स के साथ आता है, जबकि दूसरा स्टारबस 4/12 एलई इलेक्ट्रिक बस है, जो कि शून्य उत्सर्जन के लिए जानी जाती है। कंपनी ने स्टारबस 2200 सीरीज रेंज को स्कूल और स्टाफ परिवहन आवश्यकताओं के लिए पेश किया है, जबकि अगला सिटीराइड प्राइम एलपीओ 1315 बस है, जो ज्यादा यात्रियों को एक साथ ले जानें की क्षमता रखता है। इसके अलावा मैग्ना कोच भी है, जो कि कई सुविधाओं के साथ 13.5 मीटर वाला लक्जरी इंटरसिटी बस है।

टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को शक्ति प्रदान करने वाले बुनियादी ढांचे के विकास, उपभोक्ता खपत और ई-कॉमर्स के इंजनों को निर्बाध रूप से चलाने के लिए निरंतर परिवहन सहायता की आवश्यकता होती है। वाणिज्यिक वाहनों में अग्रणी होने के नाते, हम स्मार्ट, भविष्य के लिए तैयार उत्पादों और सेवाओं को पेश करके ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रस्ताव देना जारी रखते हैं। आज हमें 21 वाहनों को पेश करते हुए काफी खुशी हो रही है।