टाटा मोटर्स अपने एसयूवी पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए अगले 4 महीनों में भारतीय बाजार के अंदर 5 नई SUVs लॉन्च करेगी
टाटा मोटर्स अगले 2 तिमाहियों में कई नई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य है ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना और बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना। इन लॉन्च में कुछ बिल्कुल नए मॉडल शामिल होंगे, जबकि कुछ मौजूदा कारों को नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। इन नई गाड़ियों से टाटा मोटर्स अपने शोरूम में ताजगी लाने और खरीदारों के बीच उत्साह बढ़ाने की कोशिश करेगी।
1. 2025 Tata Punch
टाटा मोटर्स नवंबर में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करेगी। कंपनी इस माइक्रो-एसयूवी के बाहरी हिस्से में बंपर और ग्रिल में बदलाव और नए 16-इंच के अलॉय व्हील जैसे कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर सकती है। इंटीरियर में और भी बड़े बदलाव होने की संभावना है, जिसमें फ्लैटेंड बॉटम के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्युमिनेटेड लोगो, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई अपहोल्स्ट्री शामिल हैं।

नई टाटा पंच में किसी भी तरह के मैकेनिकल अपग्रेड की संभावना कम ही है। इसमें मौजूदा मॉडल के 1.2-लीटर पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी इंजन, 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन दिए जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि टाटा पंच ईवी में भी बदलाव होने कि उम्मीद है।
2. Tata Harrier Petrol

टाटा हैरियर डीजल के लॉन्च के लगभग छह साल बाद, नवंबर में किसी समय टाटा मोटर्स इस मॉडल में पेट्रोल इंजन का विकल्प जोड़ेगी। इससे उन ग्राहकों के एक नए वर्ग का स्वागत होगा जिनका बजट कम है या जिनके लिए डीजल इंजन उपयुक्त नहीं है। कंपनी इस मॉडल में एक ऑल न्यू 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डायरेक्ट इंजेक्शन पेट्रोल इंजन पेश करेगी, जो 168 एचपी की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। संभवतः इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध होंगे।
3. Tata Safari petrol

टाटा हैरियर के साथ टाटा सफारी को नवंबर में 1.5-लीटर TGDI पेट्रोल इंजन मिलेगा और वह भी मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ एंट्री मारेगी। ये इंजन सातों सीटें भरी होने पर भी आरामदायक ड्राइविंग के लिए पर्याप्त पावर प्रदान कर सकता है। हालांकि, डीजल इंजन के मुकाबले टॉर्क की कमी तो दिखेगी।
4&5. Tata Sierra.ev & Sierra ICE
टाटा मोटर्स ऑल न्यू सिएरा पर काम कर रही है साथ ही इस एसयूवी को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक संस्करण में भी पेश करने की योजना बना रही है। दरअसल, कंपनी सबसे पहले ICE सिएरा को संभवतः दिसंबर में पेश करेगी और फिर कुछ हफ्ते बाद Sierra.ev लॉन्च की जा सकती है। आगामी सिएरा ट्विन्स का आकार चौकोर होगा जो, उन्हें बेहतर रोड प्रजेंस प्रदान करेगा और यात्रियों व सामान, दोनों के लिए अधिकतम जगह प्रदान करेगा।

टाटा मोटर्स इनमें कुछ ऐसे फीचर्स शामिल कर सकती है, जो अब तक उसके किसी भी मॉडल में नहीं दिए गए हैं। पैसेंजर टचस्क्रीन और लाउंज इंस्पायर्ड फोर-सीट लेआउट, जिसमें अलग-अलग सीटें और पीछे अतिरिक्त लेगरूम होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, ऑल न्यू सिएरा का मुख्य आकर्षण नया 1.5-लीटर TGDI इंजन होगा, जबकि Sierra.ev में इस सेगमेंट में पहली बार डुअल-मोटर AWD सेटअप होने की उम्मीद है।