
टाटा मोटर्स भारत में अगले साल इलेक्ट्रिक एसयूवी सहित 4 मिडसाइज एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रहा है
अपने हालिया लॉन्च, नेक्सन, हैरियर और सफारी को मिली सफलता के बाद टाटा कुछ और मध्यम आकार की एसयूवी की योजना बना रहा है और इन्हें अगले साल यानी 2024 में पेश किया जाना है। अपने इस लेख में हम आपके लिए इन एसयूवी की जानकारी लेकर आए हैं।
1. टाटा कर्व

टाटा कर्व कॉन्सेप्ट को 2024 में एक वास्तविकता रुप दिया जाएगा और भारतीय सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है। डिज़ाइन के संबंध में यह लगभग कॉन्सेप्ट मॉडल के अनुरूप है जैसा कि परीक्षण प्रोटोटाइप और ढलानदार कूप जैसी छत पर देखा गया है। मौजूदा समय के खरीदारों को प्रभावित करने के लिए इसे लंबी फीचर लिस्ट के साथ पेश किया जाएगा। इंजन विकल्पों में पहले एक ईवी और फिर एक आईसीई संस्करण शामिल है, जो संभवतः नया टर्बो-पेट्रोल इंजन होगा। ये आईसीई वर्तमान में विकास के चरण में है। साथ ही इसे एक डीजल इंजन भी दिया जा सकता है। हालांक, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
2. टाटा हैरियर ईवी
हाल ही में फेसलिफ्ट टाटा हैरियर में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और इसने कई संभावित खरीदारों को भी प्रभावित किया है। अब गति को बनाए रखने के लिए कंपनी की ओर से हैरियर का ईवी संस्करण लॉन्च किया जाएगा। इसे पहली बार 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। उम्मीद है कि इसका डिजाइन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च किए गए हैरियर फेसलिफ्ट के समान रहेगा, हालांकि आईसीई और ईवी संस्करणों के बीच अंतर करने के लिए कुछ मामूली बदलाव होंगे।

यह ओमेगा-आर्क प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और 60kWh बैटरी पैक से लैस होगी, जो 500 किलोमीटर की ड्राइव करने योग्य रेंज देगा। संभावना है कि हैरियर ईवी डुअल-मोटर AWD सेटअप में भी उपलब्ध होगी क्योंकि प्लेटफॉर्म इसका समर्थन करता है।
3. टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल

हैरियर/सफारी के मौजूदा डीजल और आगामी ईवी मॉडल के अलावा, इन्हें पेट्रोल संस्करणों में भी पेश किया जाएगा। फेसलिफ़्टेड हैरियर और सफ़ारी की रेंज को बिल्कुल नए TGDI चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन को शामिल करने के साथ और विस्तारित किया जाएगा, जिसका अनावरण 2023 ऑटो एक्सपो में किया गया था। यह इंजन लगभग 168 बीएचपी की पावर और 280 एनएम के टॉर्क का उत्पादन करेगा और इसे छह-स्पीड एमटी या ऑटोमैटिक यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। इस सेगमेंट में कई प्रतिद्वंदी पेट्रोल संस्करण पेश करते हैं और इसलिए टाटा के लिए हैरियर और सफारी मॉडल के लिए समान रूप से सक्षम पेट्रोल इंजन लॉन्च करना उचित है।