टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में बेचीं 51,000 से अधिक कारें – नेक्सन, पंच, टियागो, हैरियर

tata safari facelift-38
Pic Source: Abhishek Singh

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में 20 फीसदी की वृद्धि के साथ 42,862 यूनिट की तुलना में 51,267 यूनिट की बिक्री की है

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। पिछले महीने कुल बिक्री 86,406 यूनिट की रही है, जो फरवरी 2023 के महीने में बेची गई 79,705 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 8.4 फीसदी की वृद्धि है। वहीं जनवरी 2024 में कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) 84,276 यूनिट की रही थी।

फरवरी 2024 में घरेलू बाजार में पैसेंजर वाहनों की बिक्री 51,267 यूनिट की रही, जो फरवरी 2023 में बेची गई 42,862 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 20 फीसदी की वृद्धि है। हालाँकि जनवरी 2024 में यह आंकड़ा 55,633 यूनिट का था, जो मासिक आधार पर 7.8 फीसदी की गिरावट है। कंपनी की मजबूत इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप ने कंपनी को फरवरी 2024 में यात्री वाहन सेगमेंट में वृद्धि बनाए रखने में काफी मदद की है।

टाटा ने फरवरी 2024 में 278 यूनिट की तुलना में विदेशी बाजारों में 54 यूनिट बेचीं, जो कि सालाना आधार पर 81 प्रतिशत की गिरावट है। जिससे पिछले महीने में कुल पैसेंजर वाहनों की बिक्री 51,321 यूनिट की रही है, जो फरवरी 2023 में बेची गई 43,140 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि है। इस बिक्री में इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं।

tata punch ev-19

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के साथ टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में घरेलू और निर्यात के साथ अपने इलेक्ट्रिक मॉडलों के लिए 30 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है, जो फरवरी 2023 में बेची गई 5,318 यूनिट से अधिक है। वर्तमान में कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में नेक्सन ईवी, पंच ईवी, टियागो ईवी और टिगोर ईवी शामिल है। जबकि इस साल के अंत में कर्व ईवी और हैरियर ईवी को भी लॉन्च किया जाना है।

कमर्शियल वाहन सेगमेंट में टाटा मोटर्स की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। यात्री वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के सेगमेंट की बिक्री में गिरावट देखी गई, जो फरवरी 2023 में बेची गई 3,632 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 4,692 यूनिट रही है। फरवरी 2023 में बेची गई 11,868 यूनिट से एचसीवी की बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत घटकर 10,091 यूनिट रही है। ILMCV की बिक्री सालाना आधार पर 6 प्रतिशत घटकर 5,083 यूनिट की रही है। फरवरी 2023 में इस सेगमेंट में 5,426 यूनिट वाहन बेचे गए थे।

एससीवी कार्गो और पिकअप की बिक्री भी फरवरी 2023 में बेची गई 14,218 यूनिट के मुकाबले पिछले महीने 4 प्रतिशत गिरकर 13,701 यूनिट रही है। इस प्रकार जनवरी 2024 में कुल कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री 4 प्रतिशत घटकर 33,567 यूनिट की रही है, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 35,144 यूनिट का था। वहीं कमर्शियल वाहनों के निर्यात में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा 1,518 यूनिट का रहा है। इस प्रकार फरवरी 2024 में कुल कमर्शियल वाहनों की बिक्री 35,085 यूनिट की रही है।