टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2020 में हैरियर की कुल 2,398 यूनिट बेची है और जल्द ही इसका एक नया लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च होने जा रहा है
घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अक्तूबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है, जहां कंपनी ने 27 फीसदी की भारी ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने अक्टूबर में कुल मिलाकर 52,132 वाहनों (घरेलू+निर्यात) वाहनों की बिक्री की है, जो कि अपने आप में एक शानजार आकड़े हैं।
टाटा मोटर्स ने अकेले भारतीय बाजार में अक्तूबर 2020 में कुल 49,669 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि अक्तूबर 2019 में यह संख्या 39,152 वाहनों की थी। इस तरह देखा जाए तो सालाना आधार पर इस घरेलू निर्माता ने भारतीय बाजार में करीब 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
इसके अलावा टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 79 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की गई है। अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 23,617 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2019 में यह संख्या 13,169 पैसेंजर वाहनों की थी।

इसी तरह कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अक्तूबर 2020 में टाटा मोटर्स के कुल 26,052 कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई है, जो कि अक्टूबर 2019 में कुल संख्या 25,983 कॉमर्शियल वाहनों की थी। इससे विपरीत टाटा मोटर्स ने सितंबर 2020 में कुल 44,444 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी।
इसके विपरीत इस समय अवधि में यानि सितंबर 2019 में यह संख्या 32,376 वाहनों की थी। इस दौरान टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में 37 फीसदी बिक्री बढ़ी थी। कंपनी ने तो सितंबर 2020 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में बिक्री में करीब 163 फीसदी की बंपर बढ़त दर्ज की थी।

टाटा ने सितंबर 2020 में कुल मिलाकर 21,199 पैसेंजर वाहन बेचे थे, जबकि सितंबर 2019 में बिक्री का यह आंकड़ा 8097 यूनिट्स का था। Tata Motors ने अक्टूबर 2020 के महीने में अपनी टाटा हैरियर (Tata Harrier) एसयूवी की कुल 2,398 यूनिट बेचने में कामयाब रही है, जिसका मतलब है कि पिछले महीने की तुलना में इस मिड साइज की एसयूवी की सालाना बिक्री में 91 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई है।