जून 2021 में टाटा मोटर्स की बिक्री में हुई 111 फीसदी की वृद्धि

टाटा मोटर्स जून 2021 में 24,111 यूनिट की बिक्री के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बन गई है

हेल्थ क्राइसिस के दौर से गुजर रहे ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जून 2021 का महीना शानदार रहा है, क्योंकि भारत में अपना व्यापार कर रही लगभग सभी कार निर्माता कंपनियों ने अपनी बिक्री में मासिक आधार के साथ-साथ सालाना आधार पर भी वृद्धि दर्ज की है। जून 2021 में सभी कार निर्माताओं ने कुल मिलाकर 2,55,674 यूनिट कारों की बिक्री की है, जबकि मई 2021 में यह आंकड़ा केवल 1,03,170 यूनिट का था।

इस तरह कार उद्योग ने अपनी बिक्री में मासिक आधार पर 148 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा सालाना बिक्री के आकड़ों की बात करें तो तस्वीर इससे अलग नहीं रही है और कारों की बिक्री में सालाना आधार पर भी 119 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, क्योंकि पिछले साल इसी दौरान यानि जून 2020 में कुल मिलाकर 1,16,928 यूनिटki बिक्री हुई थी।

हर बार की तरह मासिक बिक्री की लिस्ट में मारूति सुजुकी पहला स्थान पाने में सफल रही है, जिसकी 1,24,280 यूनिट बेची गई है, जबकि हुंडई इंडिया अपने 40,496 यूनिट कारों के साथ दूसरे स्थान पर रही। लिस्ट में अपना प्रमुख स्थान बनाने वाली टाटा मोटर्स ने जून 2021 में तीसरा स्थान बरकरार रखा और कंपनी ने 24,111 यूनिट की बिक्री की थी।

tata Tiago

इसके मुकाबले हम जून 2020 में बेची गई टाटा कारों की बात करें तो यह आंकड़ा 11,419 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 111 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने मई 2021 में 15,180 यूनिट कारों की बिक्री की थी। इस तरह मासिक आधार पर टाटा ने 58 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। जून की बिक्री के साथ टाटा ने भारतीय कार बाजार में 9 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सेदारी हासिल की है और कंपनी लगातार अपनी बिक्री में 3 अंको की वृद्धि दर्ज कर रही है।

बता दें कि टाटा मोटर्स इस वक्त भारतीय बाजार में टियागो, टिगोर, नेक्सन, अल्ट्रोज, हैरियर और हाल ही में लॉन्च की गई टाटा सफारी सहित कुल 6 कारों की बिक्री करती है, जबकि इस साल के फेस्टिव सीजन तक कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एचबीएक्स का उत्पादन वर्जन भी जुड़ सकता है। इस मिनी एसयूवी को भारत में संभवतः टाटा हॉर्नबिल के नाम से पेश किया जाएगा।tata nexonआगामी एचबीएक्स को पावर देने के लिए 1.2 लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड 3-पॉट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन अल्ट्रोज़ में 86 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है। इसे 5-स्पीड एमटी और 5-स्पीड एएमटी के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी एचबीएक्स के साथ टर्बो एडिशन की भी पेशकश कर सकती है, जबकि लॉन्च होने पर इसकी शुरूआती कीमत 5 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए के करीब हो सकती है। भारत में एचबीएक्स का मुकाबला मारूति सुजुकी इग्निस और आगामी हुंडई AX1 से होगा।