सितंबर 2023 में टाटा मोटर्स की बिक्री के आंकड़े – नेक्सन, पंच, अल्ट्रोज़, हैरियर, सफारी

2023 tata nexon facelift-19

सितंबर 2023 में टाटा नेक्सन की कुल मिलाकर 15,325 यूनिट की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में बेची गई 14,518 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है

टाटा मोटर्स ने सितंबर 2023 में कुल मिलाकर 44,810 यूनिट की बिक्री की है, जो कि सितंबर 2022 में बेची गई 47,655 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 फीसदी की गिरावट है। वहीं कंपनी ने अगस्त 2023 में 45,515 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर भी 2 फीसदी की गिरावट है। हाल ही में कंपनी ने नेक्सन फेसलिफ्ट और नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। वहीं हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट के लिए भी बुकिंग शुरू हो चुकी है।

पिछले महीने टाटा नेक्सन भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनकर उभरी है। कंपनी ने इसकी कुल मिलाकर 15,325 यूनिट की बिक्री की है, जो सितंबर 2022 में बेचीं गई 12,251 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 6 फीसदी की वृद्धि है।हाल ही में कंपनी ने नेक्सन फेसलिफ्ट और नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट को एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट के साथ लॉन्च किया है और आने वाले महीनों में इसकी बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है।

वहीं पिछले महीने टाटा पंच 13,036 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जबकि सितंबर 2022 में इसकी 12,251 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 6 प्रतिशत की वृद्धि है। टाटा पंच कंपनी के लिए विक्रेता बनी हुई है। टाटा मोटर्स जल्द ही पंच का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने जा रही है।

Pic Source: Bhaskar Jyoti Das
टाटा मॉडल सितंबर 2023 सितंबर 2022
1. टाटा नेक्सन (6%) 15,325 14,518
2. टाटा पंच (6%) 13,036 12,251
3. टाटा टियागो (-2%) 6,789 6,936
4. टाटा अल्ट्रोज (28%) 6,684 5,227
5. टाटा टिगोर (-59%) 1,534 3,700
6. टाटा हैरियर (-69%) 926 2,993
7. टाटा सफारी (-75%) 516 2,030
कुल (-6%) 44,810 47,655

वहीं टाटा टियागो की पिछले महीने 6,789 यूनिट की बिक्री हुई है, जो सितंबर 2022 में बेची गई 6,936 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 2 फीसदी की गिरावट है। वहीं पिछले महीने टाटा अल्ट्रोज 6,684 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी का चौथा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है, जो सितंबर 2022 में बेची गई 5,227 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 28 फीसदी की वृद्धि है।

टाटा टिगोर की पिछले महीनें 1,534 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सितंबर 2022 में बेची गई 3,700 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 59 फीसदी की भारी गिरावट है। वहीं पिछले महीनें टाटा हैरियर की 926 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सितंबर 2022 में बेची गई 2,993 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 69 फीसदी की गिरावट है।

वहीं टाटा सफारी की सितंबर 2023 में कुल मिलाकर 516 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि सितंबर 2022 में बेची गई 2,030 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 75 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी ने हाल ही में हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट के बुकिंग शुरू की है और इन्हें जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इन्हें टाटा की अधिकृत डीलरशिप और ऑनलाइन पर 25,000 रुपये की शुरुआती टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। इन्हें अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन के साथ कई नए फीचर्स से लैस किया गया है।