जनवरी 2022 में टाटा मोटर्स की बिक्री के आंकड़े – नेक्सन, टियागो, अल्ट्रोज़, सफारी, पंच

जनवरी 2022 में टाटा नेक्सन 13,816 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी  की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 8,225 यूनिट के मुकाबले 68 फीसदी की वृद्धि है

भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने बिक्री के आंकड़ों को जारी कर दिया है और पिछले महीने कंपनी टॉप कार निर्माताओं की सूची में तीसरे स्थान पर रही है। कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में कुल मिलाकर 40,780 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 26,980 यूनिट के मुकाबले 51 प्रतिशत भारी वृद्धि है।

वहीं टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2021 में भी 35,300 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि मासिक आधार पर 15.5 प्रतिशत की वृद्धि है। टाटा मोटर्स जनवरी 2022 में दूसरे स्थान पाने वाली हुंडई से बिक्री के मामले में केवल 3,242 यूनिट ही पीछे रही है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.8 प्रतिशत की रही, जबकि जनवरी 2021 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी केवल 8.9 प्रतिशत थी।

जनवरी 2022 में नेक्सन और टाटा पंच ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें रहीं और इनके दम पर कंपनी ने भारत में अब तक की सबसे ज्यादा 23,000 यूनिट से भी ज्यादा एसयूवी की बिक्री की है। जनवरी 2022 में टाटा नेक्सन 13,816 यूनिट की बिक्री के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 8,225 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 68 प्रतिशत की भारी वृद्धि है।Tata Punch-28

टाटा मॉडलजनवरी 2022जनवरी 2022
1. टाटा नेक्सन (68%)13,8168,225
2. टाटा पंच10,027–
3. टाटा टियागो (-25%)5,1956,909
4. Tata अल्ट्रोज़ (-39%)4,5257,378
5. Tata टिगोर (46%)2,9522,025
6. Tata हैरियर (11%)2,7022,443
7. टाटा सफारी1,563–

वहीं टाटा ने पंच माइक्रो एसयूवी को पिछले साल फेस्टिव सीजन में पेश किया था और इसे खरीददारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी ने पिछले महीने टाटा पंच की 10,027 यूनिट की बिक्री है, जबकि टाटा टियागो जनवरी 2022 में 5,195 यूनिट की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। हालाँकि जनवरी 2021 में इसकी 6,909 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 25 फीसदी की गिरावट है।

इसी तरह टाटा अल्ट्रोज़ जनवरी 2022 में 4,525 यूनिट की बिक्री के साथ चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हालाँकि जनवरी 2021 में इसकी 7,378 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 39 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि टाटा टिगोर की पिछले महीने 46 फीसदी की वृद्धि के साथ 2,952 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2021 में यह आंकड़ा केवल 2,025 यूनिट का था।Tata-Altroz-Dark-Edition.jpgजनवरी 2022 में टाटा मोटर्स ने हैरियर एसयूवी की 2,702 यूनिट की बिक्री की है, जो कि जनवरी 2021 में बेचीं गई 2,443 यूनिट के मुकाबले 11 फीसदी की वृद्धि है। वहीं पिछले महीने टाटा सफारी एसयूवी की 1,563 यूनिट की बिक्री हुई है।