2026 में टाटा मोटर्स की दमदार शुरुआत, 71,000 से अधिक यूनिट्स बिकीं

जनवरी 2026 में टाटा नेक्सॉन और पंच ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की है

टाटा मोटर्स ने साल 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की है, क्योंकि कंपनी ने कुल 71,066 यूनिट्स के साथ अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की तुलना में 47.1 फीसदी की सालाना वृद्धि है। वहीं, घरेलू बिक्री 70,222 यूनिट्स रही (जनवरी 2025 में 48,076 यूनिट्स), जो 46.1 फीसदी की सालाना वृद्धि है।

वहीं कंपनी ने 844 यूनिट्स का निर्यात भी किया है, जो जनवरी 2025 में 240 यूनिट्स की तुलना में सालाना आधार पर  251.7 फीसदी की जबरदस्त बढ़त है। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में EV सेगमेंट की अग्रणी कंपनी बनी हुई है, जहाँ इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में 72.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जो जनवरी 2025 में 5,240 यूनिट्स से बढ़कर जनवरी 2026 में 9,052 यूनिट्स तक पहुंच गई।

नेक्सॉन कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रही, जिसकी बिक्री 23,000+ यूनिट्स से अधिक रही। इस कॉम्पैक्ट SUV ने जनवरी 2026 में अपनी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की और कुल मिलाकर 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया।

Tata Nexon (4)
Pic Source: Welz M Marak
SegmentsJanuary 2026January 2025Growth
PV Domestic (includes EV)70,22248,07646.1%
PV Exports844240251.7%
PV Total (includes EV)71,06648,31647.1%
EV IB + Domestic9,0525,24072.7%

वहीं टाटा पंच ने भी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री (19,000+ यूनिट्स) दर्ज की है। इसने केवल 4 साल 3 महीनों में 7 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया, जिसे कंपनी इंडस्ट्री में सबसे तेज उपलब्धि बता रही है। टाटा की सबसे किफायती कार Tiago भी इस सूची में शामिल हो गई है, जिसने 7 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

इसके अलावा, नई लॉन्च की गई Sierra, साथ ही पेट्रोल इंजन वाली Harrier और Safari, ने भी कुल बिक्री वृद्धि में अहम योगदान दिया। दिसंबर 2025 में लॉन्च हुई Tata Sierra ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में काफी चर्चा बटोरी थी और इसकी डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। कंपनी के अनुसार, मिड-साइज SUV का उत्पादन ग्राहकों की मजबूत मांग को पूरा करने के लिए धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

New Tata Sierra (7)

आने वाले समय में टाटा मोटर्स Sierra EV लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा, Punch EV Facelift और Tiago EV फेसलिफ्ट के भी इस साल लॉन्च होने की संभावना है। वहीं, Nexon का नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल संभवतः 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ सकता है। इसके साथ ही Avinya ब्रांड के पहले मॉडल के इस साल के अंत तक डेब्यू होने की उम्मीद है।