Tata Motors ने अगस्त 2020 की बिक्री में दर्ज की 154 फीसदी की रिक़ॉर्ड वृद्धि

अगस्त 2020 में टाटा मोटर्स की बिक्री में 154% की जबरदस्त वृद्धि दर्ज हुई है, जो कि किसी भी कार निर्माता की तुलना में सबसे ज्यादा वृद्धि है

अगस्त 2020 का महीना वास्तव में कई कार निर्माताओं के खास बनकर उभरा है, क्योंकि इस महीने कई निर्मताओं ने अपनी बिक्री में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, जो कि घरेलू निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) के लिए सबसे शानदार रहा। क्योंकि टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल की अगस्त 2020 की बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज की है।

आकड़ों के मुताबिक टाटा मोटर्स ने अगस्त 2020 में कुल मिलाकर 18,583 कारें बेची हैं, जबकि पिछले साल अगस्त 2019 में यह संख्या केवल 7,316 यूनिट थीं, जो कि 154 फीसदी की वृद्धि है। टाटा ने जुलाई 2020 में भी 15,012 कारें बेची थीं, जो कि मासिक आधार पर 24 फीसदी की वृद्धि है।

इस तरह हम देख सकते हैं कि पिछले कुछ महीनों में टाटा कारों की मांग बढ़ी है, जिसमें टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) और टाटा टियागो (Tata Tiago) बाजी मारने में सफल रही है। टाटा टिगोर (Tata Tigor) एक ऐसे सेगमेंट में है, जहां सभी निर्माताओएं की बिक्री काफी कम रही है, लेकिन वर्तमान बिक्री रुझान छोटी कारों की मांग को दर्शाते हैं।

tata Nexon

हालांकि टियागो टाटा के लिए बेस्ट सेलर कार रही है, जबकि अल्ट्रोज को तीसरा स्थान मिला है। आंकड़ों को देखकर कहा जा सकता है कि अब ऑटो इंडस्ट्रीज धीरे धीरे उभर रही है, क्योंकि मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स के बिक्री के आंकड़ों ने सबको चौंकाया है, और कुल बिक्री में मारूति और हुंडई के बाद टाटा को तीसरा स्थान मिला है, जबकि इसकी प्रमुख प्रतिद्वंदी महिन्द्रा चौथे स्थान पर है।

आपको बता दें कि टाटा मोटर्स न केवल अपने उत्पाद लाइन-अप को बढ़ा रहा है, बल्कि मौजूदा कारों को अपडेट करने का भी कार्य कर रहा है। कंपनी ने इस साल के अंत तक जहां टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) को लॉन्च करने जा रही है वहीं माइक्रो एसयूवी टाटा एचबीएक्स (Tata HBX) को अगले साल पेश कर सकती है।

tata altroz-4

टाटा मोटर्स ने जनवरी 2019 में टाटा हैरियर (Tata Harrier) को लॉन्च किया था, लेकिन एमजी हेक्टर (MG Hector) की लॉन्चिंग ने सीधे तौर पर हैरियर की बिक्री को प्रभावित किया है। इतना ही नहीं कंपनी की टाटा नेक्सन (Tata Nexon) को भी जल्द ही किआ सोनेट (Kia Sonet) के रूप में एक नया कॉम्पिटेटर मिलने जा रहा है। इसके बावजूद भी टाटा मोटर्स की यह बिक्री प्रभावित करती है और उम्मीद बढ़ाती है कि टाटा कारों की बिक्री आने वाले महीनों में और बढेगी।