अक्टूबर 2020 में Tata Motors की कारों की खरीद पर भारी छूट – जानें डिटेल्स

फेस्टिव सीजन में खरीददार टाटा हैरियर, नेक्सन, अल्ट्रोज, टियागो और टिगोर को शानदार छूट और आकर्षक ईएमआई  पर खरीद सकते हैं

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कारों पर अक्टूबर माह के डिस्काउंट शुरू हो चुके हैं। कंपनी यह डिस्काउंट आगामी फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर पेश कर रही है, जिसके तहत Harrier SUV, Nexon, Tata Altroz, Tiago, Tigor को 70,000 रुपये तक की भारी छूट में खरीदा जा सकता है। ग्राहक कार को ऑनलाइन या फिर कंपनी की अधिकृत डीलरशिप से बुक करा सकते हैं। ग्राहकों को इन गाड़ियों की खरीद पर ईएमआई (EMI) की भी पेशकश की जा रही है।

अक्तूबर 2020 में टाटा अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा Nexon की खरीद पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर लो-ईएमआई ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत ग्राहक इस कार को महज 5,999 रुपये की EMI में खरीद सकते हैं।

इसके बाद टाटा टिगोर (Tata Tigor) की खरीद पर अक्टूबर में कुल 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह कार ग्राहकों के लिए मात्र 4,111 रुपये की लो-कॉस्ट ईएमआई पर भी उपलब्ध है। कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा अल्ट्रोज देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक है। इस कार को अक्टूबर महीने में 4,799 रुपये की सस्ती EMI में खरीदा जा सकता है।

ModelCash DiscountExchange BonusCorporate Discount
Tata TiagoRs. 15,000Rs. 10,000Rs. 3,000
Tata TigorRs. 15,000Rs. 15,000Rs. 3,000
Tata HarrierRs. 25,000Rs. 40,000Rs. 5,000
Tata Harrier Dark EditionNILRs. 40,000Rs. 5,000
Tata NexonNILRs. 15,000Rs. 5,000
Tata Nexon PetrolNILNILRs. 3,000
Tata AltrozNILNILNIL

tata tiago soccer edition

इसी तरह टाटा मोटर्स की तरफ से Tata Tiago पर कुल 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसको भी महज 3,555 रुपये की EMI में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं टाटा हैरियर(Tata Harrier) की खरीद पर 70,000 रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है। इसके अलावा आप इस एसयूवी को मात्र 12,339 रुपये की EMI में खरीद सकते हैं।

बता दें कि टाटा हैरियर केवल टाटा की ही नहीं बल्कि देश की सबसे शानदार एसयूवी में से एक है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ नया बीएस6 नॉर्म्स वाला इंजन दिया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। कंपनी जल्द इस एसयूवी का 6 सीटर एडिशन भारत में लॉन्च करने जा रही है, जिसे टाटा ग्रेविटास का नाम दिया गया है।

Tata Nexon

बता दें कि टाटा मोटर्स बिक्री के मामले में काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है और बंद के बाद से ही कार की बिक्री में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। कंपनी फेस्टिव सीजन में भी यह गति बनाए रखने के लिए और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपनी कारों की खरीद पर इस तरह की शानदार स्कीम की पेशकश की है।