Tata Sierra को इलेक्ट्रिक के साथ साथ पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा और उम्मीद है कि पहले इलेक्ट्रिक मॉडल आएगा
टाटा मोटर्स ने इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में नई पीढ़ी की सिएरा को शोकेस किया था। उम्मीद है कि इसका लॉन्च इस वित्त वर्ष के अंत से पहले होगा, और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पेट्रोल-डीजल मॉडल से पहले बाज़ार में आएगा। ब्रांड अपनी एसयूवी रेंज के साथ अच्छी बिक्री दर्ज कर रहा है और सिएरा अगला बड़ा लॉन्च होगा।
नई पीढ़ी की टाटा सिएरा का एक्सटीरियर डिज़ाइन पुराने मॉडल को आधुनिक स्टाइल में पेश करता है। इसमें काले रंग की फ्लोटिंग रूफ और पैनोरमिक सनरूफ का अनोखा कॉम्बिनेशन है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। आगे की तरफ शार्प एलईडी हेडलाइट्स, दमदार शोल्डर लाइनें और बड़े अलॉय व्हील्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। बोल्ड शोल्डर लाइन्स, बड़े अलॉय व्हील्स, शार्प बॉडी स्कल्प्टिंग और पूरी चौड़ाई वाली रियर लाइट स्ट्रिप मिलकर सिएरा को एक दमदार लुक देते हैं।
तकनीकी तौर पर, नई टाटा सिएरा में डीसी फ़ास्ट चार्जिंग और V2V व V2L पावर शेयरिंग जैसी सुविधाएँ मिल सकती हैं। अभी यह साफ नहीं है कि इसमें हैरियर ईवी वाला डुअल-मोटर सेटअप होगा या नहीं, हालांकि इसकी संभावना ज़्यादा है। बैटरी पर लाइफ़टाइम वारंटी मिलने की भी उम्मीद है। यह मॉडल टाटा कर्व से भी कई फीचर्स साझा कर सकता है।

दिखने में इसका अंतिम डिज़ाइन पहले वाले इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट जैसा ही है और इसमें ज़्यादातर खास स्टाइलिंग फीचर्स को रखा गया है। टाटा आने वाले सालों में कई नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें सिएरा अहम भूमिका निभाएगी। इलेक्ट्रिक सिएरा में दो बैटरी विकल्प मिल सकते हैं और इसकी रेंज 500 किलोमीटर से ज़्यादा हो सकती है।
स्टाइलिश एक्सटीरियर के अलावा, सिएरा के पेट्रोल-डीजल इंजन वाले संस्करण में एक नया 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 168 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देगा। टाटा 2.0-लीटर डीजल इंजन विकल्प को बरकरार रख सकता है जो लगभग 170 पीएस कि पावर और 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है और हाल ही में टाटा को इसे अपडेट करने की अनुमति मिली है।

सिएरा के इंटीरियर में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स होंगे। इसके अलावा, आगे की सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए एक अलग डिस्प्ले, पैनोरैमिक सनरूफ और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मौजूद होंगे।