
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी रेंज में शामिल कारों की कीमतों में वृद्धि की है, जिसमें नेक्सन, सफारी, हैरियर, अल्ट्रोज, पंच, टियागो और टिगोर सहित सभी मॉडल शामिल हैं
टाटा मोटर्स ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, हैरियर, सफारी की कीमतों में भी वृद्धि की है। कीमतों में वृद्धि मुख्य रूप से कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण हुई है, जो पिछले दो वर्षों में अन्य कार निर्माताओं को अपने मॉडल की कीमतों में कई बार वृद्धि करने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं टाटा के सबसे किफायती मॉडल टियागो की कीमत अब पेट्रोल मैनुअल के लिए 5.37 लाख रूपए से शुरू होकर 6.89 लाख रूपए तक जाती है।
वहीं टियागो पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 6.49 लाख रूपए से लेकर 7.44 लाख रूपए तक हो गई है, जबकि आई-सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.27 लाख रूपए से लेकर 7.79 लाख रूपए तक जाती है। टाटा टियागो एनआरजी की कीमत 6.77 लाख रूपए से लेकर 7.32 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक हो गई है। इसी तरह टाटा टिगोर की पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए कीमत 5.97 लाख रूपए से लेकर 7.66 लाख रूपए तक जाती है, जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 7.04 लाख रूपए से लेकर 8.26 लाख रूपए तक हो गई है।
इस सेडान के i-CNG वेरिएंट की कीमत अब 7.84 लाख रूपए से लेकर 8.56 लाख रूपए तक हो गई है। वहीं अल्ट्रोज़ पेट्रोल वेरिएंट अब खरीददारों के लिए 6.19 लाख रूपए से लेकर 9.99 लाख रूपए में उपलब्ध है और डीजल वेरिएंट 7.42 लाख रूपए से लेकर 10.14 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। हाल ही में लॉन्च हुई टाटा पंच का मैनुअल वेरिएंट कीमतों में वृद्धि के बाद अब 5.82 लाख रूपए से लेकर 8.88 लाख रुपये में उपलब्ध है, जबकि ऑटोमेटिक वेरिएंट 7.24 लाख से लेकर 9.48 लाख रूपए में उपलब्ध है।
| मॉडल | नई कीमत (एक्स-शोरूम) |
| टाटा टियागो | 5.37 लाख से लेकर 7.79 लाख रूपए |
| टाटा टियागो NRG | 6.77 लाख रूपए से लेकर 7.32 लाख रूपए |
| टाटा टिगोर | 5.97 लाख रूपए से लेकर 8.56 लाख रूपए |
| टाटा अल्ट्रोज़ | 6.19 लाख रूपए से लेकर 10.14 लाख रूपए |
| टाटा पंच | 5.82 लाख रूपए से लेकर 9.48 लाख रूपए |
| टाटा नेक्सन | 7.54 लाख रूपए से लेकर 13.89 लाख रूपए |
| टाटा हैरियर | 14.64 लाख रूपए से लेकर 21.94 लाख रूपए |
| टाटा सफारी | 15.24 लाख रूपए से लेकर 23.45 लाख रूपए |
| टाटा टिगोर ईवी | 12.24 लाख रूपए से लेकर 13.39 लाख रूपए |
| टाटा नेक्सन ईवी | 14.54 लाख रूपए से लेकर 17.15 लाख रूपए |
वहीं टाटा नेक्सन भारत में वेरिएंट के आधार पर 12,000 रूपए से लेकर 17,000 रूपए तक महँगी हो गई है। भारत में खरीददारों के लिए टाटा नेक्सन कुल मिलाकर 60 वेरिएंट (32 पेट्रोल और 28 डीजल) में उपलब्ध है, जिसमें डार्क रेंज और काजीरंगा रेंज के स्पेशल एडिशन मॉडल भी शामिल हैं। कीमतों में वृद्धि के बाद टाटा नेक्सन अब खरीददारों के लिए 7.54 लाख रुपए से लेकर 13.89 लाख रुपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) की कीमत में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके पेट्रोल वर्जन की कीमत में 12,000 रूपए से लेकर 16,000 रूपए तक की वृद्धि की है।
कीमतों में वृद्धि के बाद अब बेस पेट्रोल एक्सई वेरिएंट 7.54 लाख रूपए में उपलब्ध है, जो टॉप एक्सजेड काजीरंगा एडिशन के लिए 12.59 लाख रूपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं टाटा नेक्सन डीजल वर्जन की कीमत में 12,000 रूपए से लेकर 17,000 रूपए तक की वृद्धि की गई है। कीमतों में वृद्धि के बाद बेस नेक्सन एक्सएम डीजल वेरिएंट 9.84 लाख रूपए में उपलब्ध है, जो टॉप वेरिएंट में 13.89 लाख रूपए (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाता है।
इसी तरह ब्रांड के प्रमुख मॉडल सफारी का मैनुअल वेरिएंट 15.24 लाख रूपए से लेकर 22.15 लाख रुपए में उपलब्ध है, जबकि ऑटोमैटिक वेरिएंट 17.99 लाख रूपए से लेकर 23.45 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। कीमतों में वृद्धि के बाद खरीददारों के लिए अब हैरियर 14.64 लाख रुपये से लेकर टॉप एक्सजेड प्लस डॉर्क मैनुअल वेरिएंट 20.64 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है। वहीं टाटा हैरियर ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 17.34 लाख रूपए से शुरू होती है, जो टॉप एक्सजेडए प्लस डॉर्क ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए 21.94 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।
कंपनी ने हाल ही में टिगोर ईवी और नेक्सन ईवी की कीमतों में भी वृद्धि की है और अब टिगोर ईवी 12.24 लाख रूपए से लेकर 13.39 लाख रूपए में उपलब्ध है, वहीं नेक्सन ईवी को अब 14.54 लाख रूपए से लेकर 17.15 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) की कीमत में बेचा जा रहा है। टाटा मोटर्स भविष्य के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला भी विकसित कर रही है और हाल ही में Curvv और AVINYA इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट का अनावरण किया है। कंपनी जल्द ही नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी के लॉन्ग रेंज वेरिएंट को भी पेश करेगी।