टाटा मोटर्स ने कारों की कीमत 26,000 रूपए तक बढ़ाई – Altroz, Nexon, Harrier

22 जनवरी 2021 के बाद से भारतीय बाजार में टाटा की कारें और अधिक महँगी हो गई हैं और इनकी कीमत में 26,000 रूपए तक वृद्धि की गई है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने पैसेंजर रेंज में शामिल लगभग सभी कारो की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है। इसके पीछे कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और स्टील की कीमतों में वृद्धि होने को जिम्मेदार ठहराया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ती इनपुट लागतों ने कारों की कीमतों को बढ़ाने के लिए विवश किया है।

बता दें कि घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स विभिन्न सेगमेंट में कई यात्री कारों की बिक्री करता है, जिसमें टाटा टियागो कॉम्पैक्ट हैचबैक ब्रांड की सबसे किफायती और एंट्री लेवल मॉडल है। इसके अलावा क़ॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर, कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन, प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज़ और मिड साइज एसयूवी टाटा हैरियर शामिल है।

टाटा की सबसे सस्ती गाड़ी टाटा टिआगो पर अधिकतम 15,000 रूपए की वृद्धि हुई है, जो ट्रिम स्तर पर निर्भर करता है। अब टाटा हैचबैक की कीमत 4.85 लाख रूपए से लेकर 6.84 लाख रूपए हो गई है। वहीं टाटा Tigor की कीमत में 14,000 रूपए की वृद्धि हुई है और अब इस एंट्री-लेवल सेडान की कीमत 5.49 लाख रूपए से लेकर 7.63 लाख हो गई है।

Tata Altroz Turbo

Tata Motors price hike – January 2021
ModelNew PriceOld Price
Tata TiagoRs. 4,85,500 – Rs. 6,84,500Rs. 4,70,500 – Rs. 6,74,500
Tata TigorRs. 5,49,500 – Rs. 7,63,500Rs. 5,39,500 – Rs. 7,49,500
Tata AltrozRs. 5,69,500 – Rs. 9,45,500Rs. 5,44,500 – Rs. 8,95,500
Tata NexonRs. 7,09,900 – Rs. 12,79,500Rs. 6,99,900 – Rs. 12,70,500
Tata HarrierRs. 13,99,500 – Rs. 20,45,500Rs. 13,84,500 – Rs. 20,30,500

टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ की कीमत में 5,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की वृद्धि की है। इसके अलावा इसमें एक नया XZ+ ट्रिम लेवल जोड़ा गया है और i-टर्बो मॉडल के लिए एक नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिया गया है। अब टाटा अल्ट्रोज़ की कीमत पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए 5.69 लाख रूपए से लेकर 8.25 लाख तक जाती है, वहीं i-Turbo वेरिएंट्स के लिए 7.73 लाख रूपए से लेकर 8.85 लाख तक जाती है और डीजल मॉडल के लिए 6.99 लाख रूपए से लेकर 8.85 लाख तक जाती है।

टाटा मोटर्स ने नेक्सन के पेट्रोल मॉडल की कीमत में 10,000 रूपए से लेकर 15,000 की वृद्धि की है वहीं डीजल मॉडल की कीमत में 9,000 रूपए से लेकर 14,000 की वृद्धि हुई है, जो ट्रिम लेवल पर निर्भर करता है। नेक्सन के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत अब 7.10 लाख रूपए से लेकर 11.46 लाख रूपए तक हो गई है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत अब 8.45 लाख रूपए से लेकर 12.79 लाख रूपए हो गई है।

Tata Harrier XT+ Sunroof-5

टाटा की वर्तमान फ्लैगशिप एसयूवी हैरियर की कीमत में 9,000 रूपए से लेकर 26,000 रूपए की वृद्धि की गई है जो ट्रिम पर निर्भर करता है। हैरियर की कीमत अब 13.99 लाख रूपए से लेकर 20.45 लाख रूपए हो गई है, जिसमें DARK और CAMO संस्करण मॉडल भी शामिल हैं। इस साल टाटा मोटर्स कुछ नए वाहनों के लॉन्च के साथ अपनी लाइनअप का विस्तार करेगी। 26 जनवरी 2021 को भारतीय बाजार में टाटा सफारी को लॉन्च किया जाएगा और इस साल के अंत में HBX (हॉर्नबिल) माइक्रो-एसयूवी और अल्ट्रोज़ इलेक्ट्रिक के भी लॉन्च होने की उम्मीद है। टाटा की कारों की कीमत में वृद्धि