टाटा मोटर्स ने अपनी कारों कीमतों में औसतन 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि चुनिंदा वेरिएंट की कीमतों में 10,000 रुपए तक की कटौती भी हुई है
भारत की अग्रणी वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में मामूली वृद्धि की घोषणा की है। यह कीमतें 19 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगी, जो कि वेरिएंट और मॉडल के आधार पर 0.9 प्रतिशत तक की औसत वृद्धि होगी।
हालाँकि कंपनी ने फीडबैक के आधार पर अपनी कारों के कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर 10,000 रुपए तक की कटौती भी करने की घोषणा की है। कंपनी अपनी इस कवायद से बढ़ी हुई लागत के एक महत्वपूर्ण हिस्से की भरपाई करना चाहती है और कहा है कि इनपुट लागतों में वृद्धि के कारण कीमतों में वृद्धि करना आवश्यक हो गया है।
कंपनी ने कस्टमर-फर्स्ट दृष्टिकोण के अनुरूप अपने सभी खरीददारों को मूल्य सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिन्होंने टाटा मोटर्स की नई फॉरएवर रेंज में विश्वास दिखाया है। यह कीमतें 18 जनवरी 2022 को या उससे पहले बुक की गई टाटा कारों पर कोई प्रभावी नहीं होंगी।

बता दें कि नए साल की शुरुआत में कई कार निर्माताओं को विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए अपने मॉडलों की कीमतों में वृद्धि किया है। टाटा मोटर्स इन दिनों अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लेकर काफी आक्रामक है और दिसंबर 2021 में भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी बनकर उभरी है।
कंपनी को यह शानदार प्रतिक्रिया उसकी नई कारों के कारण मिली है और नेक्सन 2021 में टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है। कंपनी भारत में टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा पंच और टाटा हैरियर की बिक्री करती है, जबकि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नेक्सन ईवी व टिगोर की बिक्री भी की जाती है।
टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी सफारी एसयूवी के एक नए डॉर्क एडिशन को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19.06 लाख रुपए से लेकर 22.51 लाख रुपए (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक रखी गई है। सफारी का यह नया डॉर्क एडिशन एक्सटी प्लस/एक्सटीए प्लस और एक्सजेड प्लस/एक्सजेडए प्लस ट्रिम्स पर आधारित है और इसके साथ उन सभी सुविधाओें की पेशकश की जा रही है, जो संबंधित ट्रिम को दी गई है।