फरवरी 2022 में टाटा मोटर्स की बिक्री के आंकड़े – नेक्सन, पंच, अल्ट्रोज़, हैरियर, सफारी

tata punch-33

फरवरी 2022 में टाटा नेक्सन की 12,259 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 7,929 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 54.61 प्रतिशत की वृद्धि है

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2022 में कुल मिलाकर 39,980 यूनिट की बिक्री की है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 27,224 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 47 फीसदी की वृद्धि है। हालाँकि कंपनी ने जनवरी 2022 में 40,780 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 2 फीसदी गिरावट है। हाल ही में टाटा ने नेक्सन, पंच, सफारी और हैरियर के काज़ीरंगा एडिशन को लॉन्च किया था।

पिछले महीने टाटा नेक्सन 12,259 यूनिट की बिक्री के साथ न केवल ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, बल्कि देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है। इसके मुकाबले कंपनी ने फरवरी 2021 में नेक्सन की 7,929 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 54.61 प्रतिशत की वृद्धि है।

वहीं टाटा ने जनवरी 2022 में भी नेक्सन की 13,816 यूनिट की बिक्री की थी, जो मासिक आधार पर 11 फीसदी की गिरावट है। नेक्सन ने टाटा की बिक्री में कुल 30 प्रतिशत का योगदान दिया है। वहीं पिछले महीने टाटा पंच 9,592 यूनिट की बिक्री के साथ ब्रांड की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी है, जबकि जनवरी 2022 में इसकी 10,027 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 4 प्रतिशत की गिरावट है।tata nexon-9

मॉडल फरवरी 2022 फरवरी 2021
1. टाटा नेक्सन (54.61%) 12,259 7,929
2. टाटा पंच 9,592
3. टाटा अल्ट्रोज (-26.65%) 5,011 6,832
4. टाटा टियागो (-34%) 4,480 6,787
5. टाटा टिगोर (111%) 4,091 1,939
6. टाटा हैरियर (23%) 2,619 2,030
7. टाटा सफारी (12.42 %) 1,919 1,707
कुल (47%) 39,980 27,224

वहीं पिछले महीने टाटा अल्ट्रोज की 5,011 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 6,832 यूनिट के मुकाबले 26.65 फीसदी की गिरावट है, जबकि जनवरी 2021 में इसकी 4,525 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 11 फीसदी की वृद्धि है। वहीं टाटा टियागो की फरवरी 2022 में 4,480 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 6,787 यूनिट के मुकाबले 34 फीसदी की गिरावट है।

वहीं फरवरी 2022 में टाटा टिगोर की 4,091 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 1,939 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 111 फीसदी प्रतिशत की वृद्धि है। पिछले महीनें टाटा हैरियर की 2,619 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 2,030 यूनिट के मुकाबले 23 फीसदी की वृद्धि है।Tata Altroz-3वहीं टाटा सफारी की फरवरी 2022 में 1,919 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि फरवरी 2021 में बेची गई 1,707 यूनिट के मुकाबले 12.42 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं जनवरी 2022 में इसकी 1,563 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर भी 23 प्रतिशत की वृद्धि है। टाटा मोटर्स जल्द ही अल्ट्रोज ऑटोमैटिक को लॉन्च करने वाली है, जबकि टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक लॉन्ग रेंज वैरिएंट भी पाइपलाइन में है।