Tata Motors सितम्बर 2020 डिस्काउंट – Tiago से लेकर Harrier तक

सितंबर 2020 में टाटा मोटर्स अपने पूरे पोर्टफोलियो में शामिल कारों पर छूट की पेशकश कर रही है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने पिछले महीने अगस्त 2020 की बिक्री में 154 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और कंपनी अपने इसी गति को बनाए रखने के लिए अपनी कारों की खरीद पर आकर्षक छूट दे रही है। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को कार खरीदने को उत्साहित करना और अपनी बिक्री को बढ़ावा देना है, जिसमें एंट्री-लेवल की टाटा टियागो से लेकर  हैरियर एसयूवी तक शामिल हैः

टाटा मोटर्स टाटा टियागो की खरीद पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 7,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट दे रही है। इसी तरह टाटा टिगोर की खरीद पर 15,000 रुपए की नकद छूट, 15,000 रुपए की एक्सचेंज छूट और 7000 रूपए का कॉर्पोरेट छूट दे रही है। टाटा टिगोर कंपनी की एकमात्र सेडान है।

टियागो एक प्रभावशाली कार है और इसके साथ न केवल बहुत सारे फीचर्स हैं, बल्कि सर्वश्रेष्ठ सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसी तरह टाटा मोटर्स ने टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को इस साल की शुरूआत में लॉन्च किया था। हालांकि इस मॉडल के पेट्रोल मॉडल पर केवल 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट है।

tata Tiago

ModelsCash DiscountsExchange Bonus + Corporate Discount
Tata TiagoRs. 15,000Rs. 10,000 + Rs. 7,000
Tata TigorRs. 15,000Rs. 15,000 + Rs. 7,000
Tata AltrozNILNIL
Tata Nexon (Petrol)NIL0 + Rs. 5,000
Tata Nexon (Diesel)NILRs. 15,000 + Rs. 5,000
Tata HarrierRs. 25,000Rs. 40,000 + Rs. 15,000
Tata Harrier (Dark Edition)NILRs. 40,000 + Rs. 15,000

इसी तरह डीजल मॉडल पर 15,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रूपए की कॉर्पोरेट छूट है। नेक्सन पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। टाटा हैरियर फ्लैगशिप एसयूवी के डॉर्क एडिशन की खरीद पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है। केवल 40,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रूपए का क़ॉर्पोरेट डिस्काउंट है।

टाटा हैरियर के अन्य वेरिएंट की खरीद पर 25,000 रुपए का नकद डिस्काउंट, 40,000 रूपए का एक्सचेंज डिस्काउंट और 15,000 रूपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। बता दें कि यह डिस्काउंट सितम्बर 31 तक के लिए उपलब्ध होगा। हर शहर के लिए अलग अलग ऑफर भी हो सकते हैं।

Tata Harrier XT+ Sunroof-5

बता दें कि टाटा मोटर्स आने वाले दिनों में कई नए वाहनों को पेश करने के लिए कार्य कर रही है, जिसमें टाटा ग्रेविटास और टाटा एचबीएक्स शामिल हैं, जिन्हे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। ग्रेविटास को टाटा इस साल के अंत तक और एचबीएक्स को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च कर सकती है।