टाटा विंगर एम्बुलेंस को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में पुणे जिला परिषद को COVID -19 मरीजो की सहायता के लिए सौंपी गई है
घरेलू वाहन निर्माता टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने घोषणा की कि उसने नई टाटा विंगर (Tata Winger) एम्बुलेंस की 51 यूनिट को पुणे महाराष्ट्र के जिला परिषद को डिलीवर की है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और जिला परिषद के अधिकारी भी उपस्थित रहे और इनका इस्तेमाल COVID-19 मरीजों की सहायता के लिए किय़ा जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद के अधिकारियों ने कहा कि इन टाटा विंगर एम्बुलेंस को पुणे जिले के सभी ग्राम पंचायतों में सहायता के लिए तैनात किया जाएगा, जबकि टाटा मोटर्स का कहना कि उसने सरकारी ई-मार्केटप्लेस के तहत ऑर्डर के लिए बोली जीती, और वाहनों को एआईएस 125 पार्ट 1 के अनुसार डिज़ाइन किया गया है।
टाटा मोटर्स के वाइज प्रेसिडेंट (प्रोडक्ट लाइन, एससीवी) विनय पाठक ने कहा कि टाटा विंगर प्लेटफ़ॉर्म एक मल्टीपरपज वाहन है और कई अनुप्रयोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यह वाहन सबसे सफल एम्बुलेंस प्लेटफार्मों में से एक है और इसने देश अब तक हजारों लोगों की जान बचाने में मदद की है। हालांकि बीएस6 फॉर्म में इसकी कीमतों में वृद्धि हुई है, लेकिन यह पहले की तुलना में बेहतर हो गई है।

विनय पाठक ने कहा कि टाटा मोटर्स देश में COVID-19 से लड़ने के लिए सरकार के साथ अपने स्तर पर भी खड़ा है और लोगों को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए मदद कर रहा है। कंपनी का कहना है कि ये एम्बुलेंस विशेष रूप से ड्राइवर विभाजन के साथ चालक को सुरक्षित रखने के लिए अनुकूलित है और उन्हें रोगी परिवहन, बुनियादी जीवन समर्थन, उन्नत जीवन समर्थन या सिर्फ एक शेल के रूप में ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा, जैसा कि वाहन एक मोनोकोक चेसिस पर बनाया गया है, टाटा का दावा है कि यह एक अच्छी ड्राइव की पेशकश करने में मदद करेगा।
पुणे के जिला परिषद को दी गई टाटा विंगर एम्बुलेंस को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किए गए नए-जेन बीएस 6 मॉडल पर बनाया गया है। यह मॉडल 2.2-लीटर चार-सिलेंडर, बीएस6 वाले डीजल इंजन से संचालित है जो 98 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का पीक टॉर्क विकसित करता है। यह यूनिट 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

नई टाटा विंगर फ्लैट टॉर्क प्रदान करता है जो कम गियर शिफ्ट को सक्षम बनाता है। वाहन गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ भी आता है और ईसीओ स्विच बेहतर ईंधन दक्षता प्राप्त करने में मदद करता है। इससे पहले जुलाई 2020 में, टाटा ग्रुप ने महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए 20 टाटा विंगर एंबुलेंस और 100 वेंटिलेटर बीएमसी को सौंपे थे, जबकि कंपनी ने मुंबई में प्लाज्मा परीक्षणों के लिए BMC को 10 करोड़ का दान दिया था।