अप्रैल 2026 में टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपनी मजबूत बढ़त कायम रखी और महिंद्रा, MG समेत अन्य कंपनियों से आगे रही
अप्रैल 2026 में भारत के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EV) सेगमेंट में कुल 23,240 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। इसमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा और JSW MG Motor ने मिलकर सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हासिल की है। इस महीने की बिक्री रिपोर्ट में कई दिलचस्प बातें देखने को मिलीं, जिनमें VinFast और Maruti Suzuki की बढ़ती पकड़ और किआ की शानदार ग्रोथ शामिल रही।
टाटा मोटर्स ने 8,543 यूनिट्स के साथ सूची में पहला स्थान हासिल किया। यह मार्च 2026 के मुकाबले 3.5 प्रतिशत ज्यादा और अप्रैल 2025 की तुलना में 77.2 प्रतिशत की बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनी के पास Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV और Harrier EV जैसे कई EV मॉडल हैं, जो इसे बाजार में मजबूत बनाते हैं।
दूसरे स्थान पर महिंद्रा रही, जिसने 5,413 यूनिट्स बेचीं। इसकी बिक्री में साल-दर-साल 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी की INGLO प्लेटफॉर्म आधारित महिंद्रा BE 6, महिंद्रा XEV 9e और महिंद्रा XEV 9S को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। तीसरे स्थान पर JSW MG Motor रही, जिसकी 5,006 यूनिट्स बिकीं। हालांकि यह मार्च के मुकाबले थोड़ा कम है, लेकिन पिछले साल की तुलना में 32.5 प्रतिशत ज्यादा है।
| Carmaker | April 2026 Sales | March 2026 Sales | YoY |
|---|---|---|---|
| Tata Motors | 8,543 | 8,253 | +77.2% |
| Mahindra | 5,413 | 5,243 | +64.0% |
| JSW MG Motor | 5,006 | 5,141 | +32.5% |
| Vinfast | 1,232 | 691 | – |
| Maruti Suzuki | 1,231 | 949 | – |
| Hyundai | 516 | 476 | -30.9% |
| BYD | 469 | 414 | +17.8% |
| Kia | 342 | 458 | +905.9% |
| BMW | 300 | 437 | +108.3% |
| Mercedes-Benz | 104 | 97 | +19.5% |
| Tesla | 43 | 49 | – |
| Volvo | 41 | 22 | -6.8% |

VinFast ने सबसे ज्यादा मासिक बढ़ोतरी दर्ज की है। इसकी बिक्री मार्च के 691 यूनिट्स से बढ़कर अप्रैल में 1,232 यूनिट्स हो गई। वहीं मारुति सुजुकी ने 1,231 यूनिट्स की बिक्री की है, जो मार्च के मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा हैं। कंपनी की e Vitara इलेक्ट्रिक अब धीरे-धीरे मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी जगह बना रही है। यह 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है और इसकी दावा की गई रेंज 543 किलोमीटर तक है।
हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री साल-दर-साल 30.9 प्रतिशत घटकर 516 यूनिट्स रह गई, हालांकि मार्च के मुकाबले इसमें हल्की बढ़ोतरी हुई। वहीं BYD India ने 469 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। किआ ने सबसे ज्यादा साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की है।इसकी बिक्री 905.9 प्रतिशत बढ़कर 342 यूनिट्स पहुंच गई है।

लक्जरी EV सेगमेंट में BMW की बिक्री दोगुने से ज्यादा बढ़कर 300 यूनिट्स पहुंच गई। वहीं Mercedes-Benz, Tesla और Volvo ने भी स्थिर बिक्री दर्ज की है। आने वाले 12 से 18 महीनों में भारतीय EV बाजार में कई नए मॉडल लॉन्च होने वाले हैं, क्योंकि बढ़ती मांग को देखते हुए कई कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी कर रही हैं।