Tata Motors और MG का EV मार्केट में जलवा, जनवरी 2025 में बिकी 11,000 से अधिक कारें

Hyundai creta Electric SUV 3

भारतीय बाजार में पिछले महीनें Tata Motors इलेक्ट्रिक पैसेंजर सेगमेंट में 5,047 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में पहले स्थान पर रही है

भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में जनवरी 2025 में अच्छी वृद्धि देखी गई और टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू MG मोटर इंडिया और महिंद्रा ने बाजार का नेतृत्व जारी रखा। टाटा मोटर्स सूची में पहले स्थान पर रही और जनवरी 2025 में इसने 5,047 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं, जो जनवरी 2024 में बेची गई 5,802 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 13 फीसदी की गिरावट है।

कंपनी भारतीय बाजार में सबसे व्यापक इलेक्ट्रिक कार लाइन-अप पेश करती है, जिनमें टियागो.ईवी, पंच.ईवी, टिगोर.ईवी, नेक्सॉन.ईवी, कर्व.ईवी, और एक्सप्रेस-टी ईवी (केवल फ्लीट के लिए) शामिल हैं। ये इलेक्ट्रिक कारें 502 किमी (MIDC) तक की रेंज प्रदान करती हैं। वहीं कंपनी आने वाले महीनों में हैरियर ईवी को भी लॉन्च करेगी।

दूसरे स्थान पर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया रही है, जिसने जनवरी 2025 में 4,237 Electric Cars बेची हैं। इसने साल-दर-साल 252 फीसदी (जनवरी 2024: 1,203 यूनिट) की शानदार वृद्धि दर्ज की है। जिसका मुख्य कारण हाल ही में लॉन्च हुई विंडसर ईवी है। कंपनी इस मॉडल के नीचे कॉमेट ईवी और प्रमुख पेशकश के रूप में जेडएस ईवी की भी बिक्री करती है। एमजी की इलेक्ट्रिक कारें 461 किमी (एमआईडीसी) तक की रेंज प्रदान करती हैं।

Punch EV

Electric cars Brand

जनवरी 2025

जनवरी 2024

ग्रोथ

Tata

5,047

5,802

-13%

MG

4,237

1,203

252%

Mahindra

688

784

-12%

Hyundai

321

170

89%

BYD

313

162

93%

Citroen

269

31

768%

BMW

181

153

18%

Mercedes-Benz

95

62

53%

Kia

47

38

24%

Volvo Cars

27

55

-51%

Audi

18

15

20%

Others

23

42

-45%

Total

11266

8517

32%

तीसरे स्थान पर रही महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 में 688 इलेक्ट्रिक कारें बेची हैं। कंपनी ने साल-दर-साल 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की (जनवरी 2024 में 784 यूनिट) है। वर्तमान में यह केवल XUV400 की बिक्री करती है, जो 456 किमी (MIDC) तक की रेंज प्रदान करने में सक्षम है। अगले माह से XEV 9e और BE6 भी बिक्री के लिए तैयार हैं।

हुंडई 321 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में चौथे स्थान पर रही, जो जनवरी 2024 में बेची गई यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 89 फीसदी की वृद्धि है। कंपनी ने पिछले महीने क्रेटा इलेक्ट्रिक की पहली यूनिट की डिलीवरी की और आने वाले महीनों में इसकी ईवी बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा सकती है। BYD 93 फीसदी की साल-दर-साल वृद्धि (जनवरी 2024: 162 इकाइयां) के साथ 313 ईवी बेचकर पांचवें स्थान पर रही।

byd atto 3 electric suv-7

जनवरी 2025 में हमारे बाजार में विभिन्न सेगमेंट की 11,266 इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई 8,517 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 32 फीसदी की वृद्धि है। इस साल शोरूम में बड़ी संख्या में नई मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च होंगी, जिससे ईवी बाजार हिस्सेदारी में और वृद्धि होगी।