टेस्टिंग के दौरान दिखी Tata Hexa XMA 4X4 वेरिएंट

टाटा हेक्सा XMA 4X4 वेरिएंट के प्रोटोटाइप को स्टील व्हील के साथ देखा गया है और इसे आने वाले महीनों में बीएस6 वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है

जनवरी 2016 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने टाटा हेक्सा (Tata Hexa) क्रॉसओवर की वैश्विक शुरुआत की थी। य़ह कार आरिया के प्लेटफार्म पर बेस्ड थी और बाजार में इसकी स्थिति मजबूत थी, लेकिन भारत में बीएस 6 नार्म्स लागू होने के कारण कंपनी ने इस कार को साल की शुरूआत में बंद कर दिया, जिसके बाद लोगों को लगने लगा है कि टाटा अब इस कार को कभी दोबारा पेश नहीं करेगी।

टाटा मोटर्स ने इसके अलावा बीएस6 नार्म्स प्रभावी होने के कारण अपने 1.05-लीटर रेवोटर्क डीजल इंजन और बड़े 2.2-लीटर डीजल यूनिट को भी बंद कर दिया था, लेकिन हाल ही में इस कार के एक अपग्रेड एडिशन को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इस कार को दुबारा लॉन्च होने की संभावनाओं को बल मिला है।

प्रोटोटाइप में XMA 4X4 बैजिंग को देखा जा सकता है, जो कि फ्रंट फेंडर के ठीक ऊपर है। कार पर XMA बैज टेलगेट स्ट्रक्चर पर उभरा हुआ नजर आया है। हालांकि पहले बिक्री के लिए उपलब्ध हेक्सा से अलग नहीं है और न इसमें कोई भी विजुअल अपग्रेड देखा गया है। कार में स्टील ल्हील, क्रोम एलिमेंट डोर लाइन और रियर में ड्यूल एग्जास्ट पाइप, हॉरिजेंटल रिफ्लेक्टर देखे जा सकते हैं।

tata hexa

इसके पहले Tata Hexa अपने बीएस4 अवतार में 2.2-लीटर वाले Varicor चार-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध थी, जो 4,000 आरपीएम पर 148 बीएचपी की अधिकतम पावर और 1,500 से 3,000 आरपीएम पर 320 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करती थी। टॉप-स्पेक ट्रिम्स में 154 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टॉर्क आता था।

यह यूनिट 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटो और 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती थी। इस तरह अब कार के बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों में अपडेट होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। टाटा मोटर्स फिलहाल मौजूदा मॉडल के नए वेरिएंट लॉन्च कर रही है और उसे इस फेस्टिव सीजन से काफी उम्मीदें है। कंपनी ने हाल ही में नेक्सन और हैरियर के वीएफएम-आधारित नए ट्रिम्स को पेश किए हैं।

इस तरह बीएस6 Tata Hexa को भी आने वाले महीनों में पेश किया जा सकता है, जबकि कंपनी की आगामी लाइनअप में टाटा हैरियर (Tata Harrier) पर आधारित 6/7 सीटर टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) और माइक्रो एसयूवी टाटा एचबीएक्स (Tata HBX) अगली सबसे बड़ी लॉन्च हैं। कंपनी साल 2021 में आल इलेक्ट्रिक अल्ट्रोज़ (Altroz EV) को भी पेश कर सकती है।