Tata HBX टेस्टिंग के दौरान ‘Tri-Arrow’ ग्रिल और Dual Tone Alloys के साथ दिखी

आगामी टाटा एचबीएक्स 1.2-लीटर नैचुरली एसपिरेटिड रिवोट्रोन ’पेट्रोल मोटर द्वारा संचालित होगी, और इसका इलेक्ट्रिक वैरिएंट बाद में लॉन्च होगा

कुछ ही दिनों पहले, टाटा मोटर्स ने नेक्सॉन की स्टाइलिंग को अपडेट किया था इसकी ‘Tri-Arrow’ ग्रिल को ‘Bi-Arrow’ में बदल दिया गया है। अतीत में, ट्राई एरो एलिमेन्ट मर्सिडीज-बेंज की थ्री-पॉइंटेड स्टार लोगो के साथ तुलना करते थे। रिपोर्टों से पता चलता है कि डिजाइन बेहतर बनाना इसका का मुख्य कारण था। हालाँकि, ट्राई एरो डिज़ाइन पूरी तरह से टाटा के लाइन-अप से नहीं हटा है।

हाल ही में, टाटा एचबीएक्स के एक टेस्टिंग मॉडल को एक बेहद दिलचस्प फ्रंट ग्रिल के साथ देखा गया था। एयर डेम को करीब से देखने पर, आप देखेंगे कि इसमें Y-आकार के ऐलिमेन्टस दिख रहे हैं। ये मूल रूप से ट्राई एरो एलिमेन्टस हैं, लेकिन उलटे हैं। इसके अलावा, हम वर्टिकल-स्प्लिट हेडलैम्प भी देख सकते हैं, जिसमें एलईडी डीआरएल, टॉप पर इंडिकेटर और बम्पर पर प्रोजेक्टर लैंप हैं

पहियों में ड्यूल-टोन फिनिश के साथ एक नया डिज़ाइन है, और संभवतः 15 इंच के हैं। पिछली इमेज में टेस्ट मॉडल्स में अल्ट्रोज़ के समान व्हील डिज़ाइन था, लेकिन उसमे ड्यूल टोन फिनिश नहीं थी। नए पहिए अधिक प्रीमियम दिखते हैं, और संभवतः केवल टॉप-स्पेक ट्रिम्स पर पेश किए जाएंगे। हम इसमें फुल-एलईडी टेल लाइट्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और रूफ रेल्स भी देख सकते हैं।

Tata HBX2

एचबीएक्स को 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, इनलाइन -3 इंजन द्वारा संचालित होगी, जो अभी Tiago, Tigor और Altroz में उपयोग किया जा रहा है। यह मोटर 86 PS की पीक पावर और 113 NM का टॉर्क जेनेरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी शामिल होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि इसे 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ पेश किया जा सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती है।

टाटा एचबीएक्स, इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में भी उपलब्ध होगा। कयासों के मुताबिक, इसमें वही पॉवरट्रेन की सुविधा होगी जो आने वाले अल्ट्रोज ईवी में दी जाएगी। एचबीएक्स (पेट्रोल और ईवी) अल्ट्रोज़ के साथ अपनी रुपरेखा को भी साझा करेंगे; दोनों वाहन मॉड्यूलर अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं।

Tata HBX1

टाटा एचबीएक्स को अगले साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में लाया जायेगा, और इसकी कीमत 5 लाख रूपये से लेकर 8 लाख रूपये के बीच हो सकती है। लॉन्च होने पर, मिनी एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस, फोर्ड फ्रीस्टाइल और महिंद्रा केयूवी 100 से होगा।