टेस्टिंग के दौरान Tata HBX का इंटीरियर आया नजर

tata-hbx-hornbill-4

टाटा HBX के इस साल के मध्य में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है, और इसका प्रोडक्शन नाम हॉर्नबिल हो सकता है

टाटा मोटर्स (Tata Motors) इस साल भारतीय बाजार में अपनी मिनी एसयूवी टाटा एचबीएक्स (Tata HBX) को लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी ने इस कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में HBX के नाम से प्रदर्शित किया था, जिसके प्रोडक्शन वर्जन को टाटा हॉर्नबिल (Tata Hornbill) का नाम दिया जा सकता है।

भारत में इस आगामी वाहन को कई बार सड़क टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जबकि हाल ही में यह एक बार फिर से सामने आई हैं, जिससे इस कार के इंटीरियर का पता चलता है। टेस्टिंग के दौरान यह विशेष मॉडल कार का मिड लेवल वाला एडिशन प्रतीत होता है, क्योंकि टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के बजाय यहां 2-Din म्यूजिक सिस्टम है।

कार को ऑडियो सिस्टम के लिए स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स के साथ सभी दरवाजों पर पावर विंडो मिलती है। हालांकि अभी हम यह पूष्टि नहीं करते हैं कि एचबीएक्स के साथ क्रूज कंट्रोल की पेशकश की जाएगी या नहीं। वाहन को आगे और पीछे की सीटों के लिए सेंटर आर्मरेस्ट नहीं मिलता है, जबकि एसी वेंट्स पर पियानो-ब्लैक इंसर्ट्स को भी नोटिस किया जा सकता है।

Tata-HBX-interior-spied-1

एचबीएक्स के फ्रंट पिलर पर ट्वीटर भी हैं, जबकि डोर हैंडल भी पियानो ब्लैक में समाप्त होते हैं, जो कि अल्ट्रोज़ की तरह ही डिज़ाइन वाले लगते हैं। रियर सीटों पर हेडरेस्ट गैर-समायोज्य हैं, लेकिन बूट के लिए एक पार्सल ट्रे उपलब्ध होगी। HBX के एक्सेटेरियर डिजाइन के बारे में पहले भी काफी पता चला है और इसे वर्टीकली-स्पिलिट हेडलैंप डिज़ाइन मिलती है।

फ्रंट में एचबीएक्स की ग्रिल में जाली पर एक एरो डिज़ाइन है, जबकि इसको ड्यूल टोन वाले अलॉय के साथ पेश किया जाएगा। रियर दरवाजे के हैंडल को सी-पिलर में एकीकृत किया गया है और इसे शॉर्प दिखने वाला एलईडी टेललाइट्स और रियर में रूफ माउंटेड स्पॉइलर मिलेगा। कार में ओवरऑल क्रॉसओवर अपील में जोड़ने के लिए कंपनी की ओर से चारों ओर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग भी जोड़ी जाएगी।

Tata-HBX-interior-spied-2

पावरट्रेन के लिए हम उम्मीद करते हैं कि यह उसी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 PS / 113 Nm) द्वारा संचालित होगी जो टियागो, टिगोर और अल्‍टोज़ (नॉन-टर्बो) में मिलता है, जबकि ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल होंगे। एक और संभावना 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प की भी है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला मारुति इग्निस, महिंद्रा KUV100 NXT और फोर्ड फ्रीस्टाइल से होगा।