
टाटा हैरियर को इस साल की शुरुआत में एक प्रमुख अपडेट के साथ-साथ बीएस6 इंजन और कई नई सुविधाओं की एक सीरीज प्राप्त हुई थी
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नवंबर 2020 के महीने में अपनी प्रमुख एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) की कुल 2,210 यूनिट को बेचने में कामयाबी हासिल की है, जिसका मतलब है कि कंपनी ने इस एसयूवी की बिक्री में पिछले साल की तुलना में सालाना आधार पर 190 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है।
पिछले साल टाटा ने इस एसयूवी की केवल 762 यूनिट ही बेची थी और यह कहा जा रहा है कि पिछले महीने सालाना आधार पर बिक्री के मामले में हैरियर मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। यह अपने प्रत्यक्ष प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में एमजी हेक्टर के बाद दूसरे स्थान पर है। टाटा हैरियर ने महिंद्रा एक्सयूवी 500 के साथ-साथ जीप कम्पास को भी काफी अंतर से पीछे छोड़ दिया है। हालांकि हैरियर अपने कुछ अधिक किफायती प्रतिद्वंद्वियों के साथ नहीं रह सका और पिछले महीने मिड साइज की एसयूवी बिक्री सूची में छठे स्थान पर रहा।
टाटा मोटर्स वर्तमान में हैरियर को 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन के साथ पेश करती है, जो कि 350 एनएम के पीक टॉर्क के साथ 170 पीएस की अधिकतम पावर उत्पन करता है। ट्रांसमिशन में इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स द्वारा कंट्रोल किया जाता है। साथ ही इसे एक वैकल्पिक टार्क कनवर्टर ऑटो भी मिलता है।

फ़ीचर की बात करें तो नई टाटा हैरियर को एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डिजी-एनालॉग मल्टी-इंफो डिस्प्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रोनिक एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे कई इक्वीपमेंट मिलते हैं, जो कि इसे एक आकर्षक पैकेज बनाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसे छह एयरबैग, EBD के साथ ABS, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट, हाइड्रोलिक फिडिंग, रियर पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा आदि मिलते हैं।

टाटा हैरियर की शुरूआती कीमत वर्तमान में 13.84 लाख रुपये है, जो कि टॉप-एंड ट्रिम के लिए 20.30 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। भारत में टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500), जीप कम्पास (Jeep Compass) और एमजी हेक्टर (MG Hector) के अलावा हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), किआ सेल्टोस (Kia Seltos), निसान किक्स (Nissan Kicks) और रेनो डस्टर (Renault Duster) जैसी कारों से है।