Home Uncategorized टाटा हैरियर की कीमतें 18,400 रूपए तक बढ़ी, मिले दो नए कलर विकल्प

टाटा हैरियर की कीमतें 18,400 रूपए तक बढ़ी, मिले दो नए कलर विकल्प

0
टाटा हैरियर की कीमतें 18,400 रूपए तक बढ़ी, मिले दो नए कलर विकल्प

टाटा मोटर्स ने हैरियर की कीमतों में 9,590 रूपए से लेकर 18,400 रूपए तक की वृद्धि की है और अब इसे रॉयल ब्लू और ट्रॉपिकल मिस्ट कलर विकल्प भी प्राप्त हुए हैं

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में हैरियर एक लोकप्रिय ब्रांड है, जो कंपनी की बिक्री में अच्छा योगदान देती है। हाल ही में टाटा मोटर्स ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल कारों की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा की है, जिससे टाटा हैरियर भी प्रभावित हुई है। टाटा मोटर्स ने हैरियर की कीमत में 9,590 रूपए से लेकर 18,400 रूपए तक की वृद्धि की है।

अब इसे रॉयल ब्लू और ट्रॉपिकल मिस्ट कलर विकल्प भी प्राप्त हुए हैं। इनमें से रॉयल ब्लू कलर को कंपनी ने हाल ही में नेक्सन और अल्ट्रोज ​​DCT के साथ भी पेश किया है। हाल ही में टाटा ने हैरियर के काजीरंगा एडिशन को भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत अब क्रमश: 20.54 लाख रुपए और 21.85 लाख रुपए है। कंपनी ने काजीरंगा एडिशन की कीमतों में 14,000 रुपए की वृद्धि की है।

टाटा हैरियर के मैनुअल वेरिएंट की कीमत में 12,000 रूपए से लेकर 18,400 रूपए तक की वृद्धि हुई है। कीमतों में वृद्धि के बाद खरीददारों के लिए अब बेस एक्सई मैनुअल वेरिएंट 14.64 लाख रुपये से लेकर टॉप एक्सजेड प्लस डॉर्क मैनुअल वेरिएंट 20.64 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।tata harrier-3वहीं टाटा हैरियर ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतों में 9,590 रूपए से लेकर 14,500 रूपए तक की वृद्धि हुई है। कीमतों में वृद्धि के बाद बेस हैरियर एक्सएमए ऑटोमेटिक की कीमत 17.34 लाख रूपए से शुरू होती है, जो टॉप एक्सजेडए प्लस डॉर्क ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए 21.94 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

बता दें कि के इन दिनों टाटा हैरियर की बिक्री में काफी वृद्धि देखी जा रही है और कंपनी ने मार्च 2022 में हैरियर और सफारी की कुल 4,700 से ज्यादा यूनिट की बिक्री की है। फीचर्स के रूप में इसे पैनोरैमिक सनरूफ, ड्यूल टोन अलॉय व्हील, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और ड्यूल फ्रंट एयरबैग स्टैंडर्ड आदि मिलते हैं।Tata Harrier Petrol Variantटाटा हैरियर को पावर देने के लिए 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। भारत में हैरियर का मुकाबला एमजी हेक्टर और जीप कंपास जैसी कारों से है।