Tata Harrier EV RWD के सभी वेरिएंट की कीमतें आई सामने, 2 जुलाई से बुकिंग होगी शुरू

Tata Harrier EV 65 kWH और 75 kWH बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है और इसमें 505 किमी की रेंज का दावा किया गया है

टाटा मोटर्स ने आज अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Harrier.ev की शुरुआती कीमतों की घोषणा की है। यह भारत की सबसे ताकतवर और एडवांस घरेलू SUV है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस, ऑफ-रोड क्षमताओं, प्रीमियम तकनीक और शानदार आराम का बेहतरीन संगम है। बुकिंग 2 जुलाई से शुरू होगी, और RWD वेरिएंट्स की शुरुआती कीमतें 21.49 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं, जो 27.49 लाख रुपये तक जाती हैं।

वहीं QWD (डुअल मोटर) वेरिएंट की कीमतें 27 जून को घोषित की जाएंगी। यह ध्यान रखना जरूरी है कि इन कीमतों में वैकल्पिक एसी फास्ट चार्जर या उसकी फिटिंग की कीमत शामिल नहीं है। टॉप-स्पेक वेरिएंट 396 पीएस का संयुक्त आउटपुट (फ्रंट में 158 पीएस की पावर और रियर में 238 पीएस) देता है, साथ ही इसमें 504 एनएम का टॉर्क मिलता है।

डुअल मोटर सेटअप से यह SUV केवल 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है और यह सेगमेंट में सबसे तेज है। इस SUV में Quad Wheel Drive सिस्टम और 6 अलग-अलग टेरेन मोड्स हैं, जिससे यह हर तरह की सड़कों और हालात में शानदार प्रदर्शन करती है। नॉर्मल, मड रस्ट, कस्टम, रॉक क्रॉल, स्नो/ग्रास और सैंड जैसे टेरेन मोड वाहन की ऑफ-रोड क्षमता को बढ़ाते हैं। बूस्ट मोड रग्ड परफॉरमेंस को और बेहतर बनाता है।

VariantBattery PackPrice
Adventure 6565 kWhRs 21.49 lakh
Adventure S 6565 kWhRs 21.99 lakh
Fearless+ 6565 kWhRs 23.99 lakh
Fearless+ 7575 kWhRs 24.99 lakh
Empowered 7575 kWhRs 27.49 lakh

Tata Harrier EV6

540 डिग्री कैमरा व्यू से आप कार के चारों ओर और नीचे का दृश्य भी देख सकते हैं। Harrier.ev में 14.53 इंच की Cinematic स्क्रीन है जो Samsung Neo QLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है और यह दुनिया की पहली ऐसी डिस्प्ले है। इसके साथ JBL के 10 स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट है, जिससे थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी मिलती है।

ऑटो पार्क असिस्ट, डिग्री एक्सेस चाबी और DrivePay जैसी आधुनिक सुविधाएँ इसे और खास बनाती हैं। इलेक्ट्रिक हैरियर की बैटरी के स्पेसिफिकेशन वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगे, लेकिन टॉप-स्पेक वर्जन में 75 kWh पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो संयुक्त P1+P2 टेस्ट स्थितियों के तहत ARAI प्रमाणित 627 किलोमीटर की दूरी तय करता है। वहीं रियल वर्ल्ड रेंज 480 से 505 किलोमीटर के बीच है। इसके अलावा, ब्रांड के अनुसार फास्ट चार्जिंग से केवल 15 मिनट में 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

Tata Harrier EV5

टाटा मोटर्स Harrier.ev के साथ पहली बार बैटरी पर पहले मालिक के लिए लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है। Harrier.ev भारतीय इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक नई क्रांति लेकर आई है। यह न केवल इलेक्ट्रिक है, बल्कि एक पावरफुल और फ्यूचर-रेडी SUV है जो हर मोर्चे पर ICE गाड़ियों को पीछे छोड़ती है।