टाटा हैरियर (Tata Harrier) के नए XT+ और XTA ट्रिम्स क्रमशः XT और XMA से ऊपर होंगे। इन ट्रिम्स में कई अतरिक्त फीचर्स जोड़े जा सकते हैं
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस साल की शुरुआत में अपनी प्रमुख 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) के बीएस6 एडिशन को पेश किया था और अपग्रेड के साथ कार को कई नए फीचर्स भी प्राप्त हुए थे। कंपनी ने पावरट्रेन में भी अपडेट किए थे और मामूली कॉस्मेटिक अपडेट के साथ सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात 6-स्पीड ऑटोमैटिक वेरिएंट था।
टाटा हैरियर की अपने सेगमेंट में एक कदम ऊपर होने के बावजूद भी तुलना हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और किआ सेल्टोस (Kia Seltos) जैसी कारों से की जाती है। इसी बात को ध्यान में रखकर टाटा ने इस कार के दो नए ट्रिम्स शुरू करने की योजना बनाई है, जिसमें XT+ और XTA (ऑटोमेटिक) शामिल होंगे और ये ट्रिम क्रमशः XT और XMA ऑप्शन के उपर होंगे।
वर्तमान में 2020 Tata Harrier BS6 आठ ट्रिम्स में बेची जाती है, जिसमें XE, XM, XT, XZ, XZ+, XMA, XZA और XZA + शामिल है, जबकि दोनों ट्रिम्स को कुछ एक्सट्रा फीचर्स और फंक्शनालिटी मिलेंगे। हालांकि अभी कंपनी की ओर से XT + और XTA ट्रिम के इक्वीपमेंट लिस्ट को प्रकट किया जाना बाकी है।

इसी तरह इन नए ट्रिम्स की कीमत भी अभी सामने नहीं आयी है, लेकिन कथित तौर पर कहा जा रहा है XTA ट्रिम पैनोरेमिक सनरूफ को जोड़ा जाएगा, जबकि टाटा हैरियर डार्क एडिशन की तरह अन्य कलर ऑप्शन भी पेश किए जा सकते हैं। कंपनी पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटो-डिम्मिंग आईआरवीएम, आदि का विस्तार कर सकती है।
इसके अलावा बीएस6 टाटा हैरियर के ग्राउंड क्लीयरेंस को लेकर नया खुलासा हुआ है। बीएस4 हैरियर का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 एमएम था, जबकि बीएस6 हैरियर में यह 179 एमएम है, जो 26 एमएम कम है। कंपनी हैरियर पर बेस्ड 7-सीटर एडिशन टाटा ग्रेविटास (Tata Gravitas) पर भी कार्य कर रही है और कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेश किया था। 
पावर की बात करें तो टाटा हैरियर 2.0-लीटर वाले Kryotec डीजल 4-सिलेंडर इंजन (एफसीए के मल्टीजेट 2.0 II यूनिट से प्राप्त) से संचालित है। बीएस6 अवतार में यह इंजन 168 BHP और 350 NM का टॉर्क जनरेट करती है, जबकि ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक है।
कीमत की बात करें तो टाटा हैरियर मैनुअल वेरिएंट की कीमत 13.69 लाख रुपए से शुरू होती हैं, जबकि बेस ऑटोमैटिक वेरिएंट 16.25 लाख रुपए (सभी शोरूम) की कीमत में आती है। टाटा हैरियर का मुकाबला मुख्य रूप से जीप कम्पास (Jeep Compass) और एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) के हेक्टर प्लस से है। इसके अलावा यह फॉक्सवैगन टी-रॉक (Volkswagen T-Roc) और स्कोडा कारोक (Skoda Karoq) के मुकाबले में भी है।