
2026 Tata Harrier और Safari Stealth Edition को पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है और इनमें ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर मिलता है
टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में Harrier Stealth Edition और Safari Stealth Edition लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, जिन्हें डार्क-थीम वाली और ज्यादा दमदार दिखने वाली SUVs पसंद हैं। Harrier Stealth Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.43 लाख रुपये रखी गई है, जबकि Safari Stealth Edition की कीमत 24.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Harrier Stealth Edition को कंपनी ने Fearless Ultra वेरिएंट पर तैयार किया है, जबकि Safari Stealth Edition Accomplished Ultra ट्रिम पर आधारित है। इस तरह दोनों SUVs में प्रीमियम स्टाइलिंग, एडवांस फीचर्स, आरामदायक केबिन और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इन Stealth Edition मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत इनका मैट ब्लैक एक्सटीरियर है।
दोनों SUVs में मैट ब्लैक पेंट स्कीम के साथ 19-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट फेंडर पर ‘Stealth’ बैजिंग भी मिलती है, जो इन्हें स्टैंडर्ड मॉडल्स से अलग पहचान देती है। केबिन की बात करें तो दोनों SUVs में Carbon Noir थीम दी गई है। यानी पूरा इंटीरियर ब्लैक फिनिश में तैयार किया गया है, जो इनके डार्क एक्सटीरियर के साथ मेल खाता है। हालांकि, केबिन का लेआउट रेगुलर Harrier और Safari जैसा ही है और अंदर कहीं भी ‘Stealth’ की अलग ब्रांडिंग नहीं दी गई है।

इंजन विकल्पों की बात करें तो Tata Harrier और Safari Stealth Edition में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। पेट्रोल इंजन 168 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 168 hp की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।
Harrier Stealth Edition को चार कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 23.43 लाख रुपये, पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 24.85 लाख रुपये, डीजल मैनुअल की कीमत 24.56 लाख रुपये और डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 26.01 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

वहीं, Safari Stealth Edition कुल छह कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। इसके 7-सीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की कीमत 24.04 लाख रुपये, 7-सीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 25.46 लाख रुपये, 6-सीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत 25.56 लाख रुपये, 7-सीटर डीजल मैनुअल की कीमत 25.21 लाख रुपये, 7-सीटर डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 26.66 लाख रुपये और 6-सीटर डीजल ऑटोमैटिक की कीमत 26.76 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम) रखी गई है।