टाटा हैरियर और सफारी के पेट्रोल वर्जन हुए लॉन्च, कीमत 12.89 लाख से शुरू

Tata Harrier Petrol

हैरियर पेट्रोल की शुरुआती कीमत 12.89 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है, जबकि सफारी पेट्रोल की शुरुआती कीमत 13.29 लाख (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है

टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Harrier और Safari के पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिए हैं। 5-सीटर टाटा हैरियर पेट्रोल की कीमत 12.89 लाख से 24.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। वहीं, टाटा सफारी पेट्रोल को 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। 6-सीटर सफारी पेट्रोल की कीमत 22.83 लाख से 25.20 लाख रुपये, जबकि 7-सीटर वर्जन की कीमत 13.29 लाख से 25.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) के बीच है।

दोनों एसयूवी में नया 1.5 लीटर HYPERION Turbo-GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो सेगमेंट में बेहतरीन माइलेज देने का दावा करता है। 1.5 लीटर Hyperion टर्बो पेट्रोल इंजन 168 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसे स्टैंडर्ड रूप से 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है, जबकि विकल्प के तौर पर 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी उपलब्ध है।

टाटा हैरियर पेट्रोल कुल 8 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें Smart, Pure X, Adventure X, Adventure X Plus, Fearless X, Fearless X Plus, Fearless Ultra और Fearless Ultra Red #Dark शामिल हैं। वहीं, टाटा सफारी पेट्रोल को 10 ट्रिम लेवल्स में उतारा गया है, जिनमें Smart, Pure X, Adventure X Plus, Accomplished X, Accomplished X Plus, Accomplished X Plus 6S, Accomplished Ultra, Accomplished Ultra 6S, Accomplished Ultra Red #Dark और Accomplished Ultra Red #Dark 6S शामिल हैं।

Harrier MT AT #DARK MT #DARK AT
Smart    12,89,000
Pure X    15,99,990    17,53,190    16,63,390    17,91,090
Adventure X    16,86,490    18,47,290    17,38,490    18,89,990
Adventure X+    17,13,590    18,74,390    17,65,590    19,26,390
Fearless X    19,99,990    21,78,890    20,65,390    22,30,890
Fearless X+    22,11,990    23,53,890    22,63,990    24,05,890
Fearless Ultra    22,71,990    24,13,890
Fearless Ultra Red #DARK    23,26,990    24,68,890

Tata Harrier Petrol (3)

फीचर्स की बात करें तो दोनों एसयूवी प्रीमियम और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इनमें 14.5-इंच सिनेमैटिक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (Samsung Neo QLED टेक्नोलॉजी), Dolby Atmos, 10-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, Vision XE-IRVM ड्यूल डैश कैम और DVR, Clear View ड्यूल कैमरा वॉशर, Intelli-Start with Climate Sync और VisionSync मेमोरी ORVMs (ऑटो रिवर्स डिप के साथ) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इस नए पावरट्रेन के लॉन्च पर बात करते हुए टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सड़कों पर 1.5 लाख से ज्यादा हैरियर और सफारी मौजूद हैं और ये दोनों एसयूवी डिजाइन, परफॉर्मेंस और सेफ्टी की विरासत को आगे बढ़ाती रही हैं। नया HYPERION पेट्रोल इंजन इन खूबियों को और बेहतर बनाता है और दमदार परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव देता है।

Safari MT AT #DARK MT #DARK AT
Smart    13,29,000
Pure X    16,49,190    17,91,090    17,01,190    18,52,590
Adventure X+    17,75,090    19,35,990    18,27,190    19,88,090
Accomplished X    20,84,290    22,49,890    21,36,290    23,01,890
Accomplished X+    22,73,490    24,15,390    23,06,590    24,48,490
Accomplished X+ 6S    22,82,990    24,24,890    23,16,090    24,57,990
Accomplished Ultra    23,33,490    24,75,390
Accomplished Ultra 6S    23,42,990    24,84,890
Accomplished Ultra Red #DARK    23,68,490    25,10,390
Accomplished Ultra Red #DARK 6S    23,77,990    25,19,890

Tata Safari Petrol

डिज़ाइन के मामले में पेट्रोल वर्जन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, हैरियर पेट्रोल को नए Nitro Crimson रंग में पेश किया गया है और इसके केबिन में Oyster White और Titan Brown ड्यूल-टोन थीम दी गई है। वहीं, सफारी पेट्रोल में 19-इंच अलॉय व्हील्स, सिग्नेचर LED DRLs और Carnelian Red व Black केबिन अपहोल्स्ट्री मिलती है।

सेफ्टी के लिहाज से भी दोनों एसयूवी मजबूत हैं। हैरियर और सफारी पेट्रोल को Hyperion इंजन के साथ सभी वेरिएंट्स में Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। भारतीय बाजार में हैरियर पेट्रोल का सीधा मुकाबला MG Hector से होगा। वहीं टाटा सफारी का मुकाबला महिंद्रा XUV 7XO जैसी एसयूवी से होगा।