टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल का हुआ खुलासा, जानें इंजन और फीचर्स डिटेल्स

Tata Harrier Petrol

टाटा हैरियर और सफारी पेट्रोल में नया 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 170 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है

टाटा हैरियर और सफारी के पेट्रोल वर्ज़न भारत में जल्द लॉन्च होने वाले हैं। इन दोनों एसयूवी में बिल्कुल नया 1.5-लीटर Hyperion टर्बो GDi चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 170 पीएस की पावर और 280 Nm का टॉर्क उत्पन करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा।

टाटा ने इस इंजन को खास तौर पर मजबूती और रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक वैरिएबल जियोमेट्री टर्बो, 350-बार डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन और AI-ML आधारित Smart Shift Assist व Launch Assist जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं। डीज़ल वर्ज़न की तुलना में पेट्रोल मॉडल करीब 80 किलोग्राम हल्के होंगे।

NVH और वाइब्रेशन को कम करने के लिए इंजन ब्लॉक को ज्यादा मजबूत बनाया गया है, बेहतर साउंड इंसुलेशन और हाई-प्रेशर फ्यूल इंजेक्टर्स का इस्तेमाल किया गया है। टाटा का दावा है कि इस इंजन को 15 लाख किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड टेस्टिंग और 10,000 घंटे से ज्यादा की बेंच टेस्टिंग से गुजारा गया है।

Tata Harrier Petrol (3)

हैरियर और सफारी दोनों ही टाटा की OMEGARC आर्किटेक्चर पर आधारित हैं, जो Land Rover के D8 प्लेटफॉर्म से प्रेरित है। साइज और रोड प्रेजेंस की बात करें तो हैरियर अपनी 4.6 मीटर लंबी दमदार बॉडी को बरकरार रखती है, जबकि सफारी अपने तीन-रो लेआउट के साथ आती है। पेट्रोल हैरियर में Oyster White और Titan Brown इंटीरियर थीम, Benecke Kaliko लेदरेट सीट्स और 18-इंच लूनर ग्रेफाइट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

वहीं पेट्रोल सफारी में Carnelian Red इंटीरियर, प्रीमियम लेदरेट सीट्स, स्टील ब्लैक डैशबोर्ड एक्सेंट और 19-इंच ब्लैकस्टोन अलॉय व्हील्स रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ दिए गए हैं। दोनों एसयूवी में Nitro  Crimson और Carbon Black जैसे नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी मिलेंगे।

Tata Safari Petrol

फीचर्स की बात करें तो इनमें 36.9 सेमी का बड़ा सिनेमैटिक टचस्क्रीन दिया गया है, जो Samsung Neo QLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट वाला 10-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम मिलता है। इसके अलावा स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ आर्केड ऐप सूट, इन-बिल्ट Mappls नेविगेशन, iRA 2.0 कनेक्टेड टेक, Alexa Home-to-Car इंटीग्रेशन और ऑटोमैटिक वेरिएंट में JLR से प्रेरित कमांड शिफ्टर भी दिए गए हैं।

हैरियर और सफारी पेट्रोल वर्ज़न में पावर्ड फ्रंट सीट्स (मेमोरी और वेलकम फंक्शन के साथ), वेंटिलेटेड सीट्स, कुछ सफारी वेरिएंट्स में सेकंड रो वेंटिलेशन, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग और जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

Tata Safari Petrol (2)

सेफ्टी के लिहाज से दोनों एसयूवी Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग के साथ आती हैं और इनमें 22 से ज्यादा फीचर्स वाला Level 2+ ADAS पैकेज दिया गया है। वेरिएंट के तौर पर पेट्रोल इंजन Smart, Pure, Adventure, Fearless और Accomplished ट्रिम्स में उपलब्ध होगा, जबकि Dark, Stealth और Ultra एडिशन ग्राहकों को और ज्यादा विकल्प देंगे।